अलीगढ़
अलीगढ़ में एमआईएम कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, महाराष्ट्र मंत्री नितेश राणे का पुतला फूंका नितेश राणा
अलीगढ़ में एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष यामीन खान अब्बासी ने किया

अलीगढ़ में एमआईएम कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, महाराष्ट्र मंत्री नितेश राणे का पुतला फूंका नितेश राणाके कथित बयान के विरोध में जनपद अलीगढ़ में एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष यामीन खान अब्बासी ने किया।जिला अध्यक्ष यामीन खान अब्बासी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली और पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी मेहताब चौहान के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका आरोप है कि महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने एआईएमआईएम पार्टी को आतंकवादी बताया तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तुलना ओसामा बिन लादेन से की, जिसकी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी निंदा की है।



