अलीगढ़

सीडीओ ने विकास भवन में किया ध्वजारोहण

योगेन्द्र कुमार ने विकास भवन प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वाजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान कर तिरंगे को सलाम किया

अलीगढ़ 15 अगस्त 2026 (सू0वि0): मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने विकास भवन प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वाजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान कर तिरंगे को सलाम किया। सीडीओ ने उपस्थित विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समूचा देश मा0 प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से तीन रंगों में रंगा दिखाई दे रहा है। हर घर तिरंगा अभियान हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों एवं चिन्हों को संजोने, संवारने और संरक्षित करने की प्रेरणा देता है ताकि आने वाले पीढ़ी को आजादी की कीमत और मूल्य का ज्ञान हो सके।
इस अवसर पर पीडी डीआरडीए आर0के0 कुरील समेत विकास भवन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!