हाथरस अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह तथा बढ़े हुए मानदेय वितरण के उपलक्ष्य में तथा
नव नियुक्ति आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन वितरण समारोह का आयोजन सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज सीनियर विंग

हाथरस अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह तथा बढ़े हुए मानदेय वितरण के उपलक्ष्य में तथा
नव नियुक्ति आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन वितरण समारोह का आयोजन सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज सीनियर विंग हाथरस के ऑडिटोरियम में
मा0 प्रभारी मंत्री मा० मंत्री जी, महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उ०प्र० शासन श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी की अध्यक्षता एवं मा0 सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि जी, मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा, मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित की गरिमामई उपस्थित में किया गया।

स्वागत की कड़ी में मा0 प्रभारी मंत्री सहित मंच पर उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगणों तथा अधिकारियों का स्वागत बुके भेंटकर किया गया। इस मौके कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सादाबाद की0 छात्राओं ने स्वागत गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह तथा बढ़े हुए मानदेय वितरण का शुभारम्भ मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ, शिक्षा के महत्त्व पर आधारित लघु फिल्म, छात्रों के उन्नयन हेतु तैयार कैलेंडर का विमोचन तथा मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण आडिटोरियम में उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारियों, कर्मचारियों, अनुदेशको ने देखा और सुना।
मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन के उपरान्त मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य, मा0 सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा, मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित ने अनुदेशको को बढ़े हुए मानदेय से सम्बंधित डैमो चेक तथा नव नियुक्ति आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन वितरण कर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
माननीय प्रभारी मंत्री ने अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि यह वृद्धि उनके उत्कृष्ट कार्यों और बच्चों के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बिना किसी आंदोलन के केवल अपने कार्यों की बदौलत अनुदेशकों ने सरकार और मुख्यमंत्री का विश्वास जीता है।
उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा 9 हजार से अब 17 हजार रुपये मानदेय किया जाना सरकार की संवेदनशीलता और शिक्षकों के प्रति सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने अनुदेशकों से बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके संस्कार, प्रतिभा और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। मा0 प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को मोबाइल की लत से दूर कर रचनात्मक गतिविधियों, खेल, संगीत, वाद-विवाद, चित्रकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में अलग प्रतिभा होती है, जिसे पहचानकर उसी दिशा में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को केवल किताबी शिक्षा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता हैं और जब उनके पढ़ाए हुए बच्चे डॉक्टर, अधिकारी, न्यायाधीश या अन्य उच्च पदों पर पहुंचते हैं तो यह शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान होता है। अंत में उन्होंने सभी अनुदेशकों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय सम्मान एवं वितरण कार्यक्रम में मा0 सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, मा0 विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर तथा मा0 विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार ने अनुदेशकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रुपये किया जाना शिक्षकों के सम्मान और उनके योगदान की सराहना का प्रतीक है। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाने तथा शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों के लिए निरंतर क…



