अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री रामानन्द कुशवाहा द्वारा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री सतेन्द्र राघव व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे

अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री रामानन्द कुशवाहा द्वारा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों/स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री सतेन्द्र राघव व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा शहर क्षेत्र में सासनी गेट चौराहा से सर्राफा बाजार, घण्टाघर, रामलीला मैदान से थाना कोतवाली नगर आदि स्थानों पर दुकानदारों/व्यापारियों, स्थानीय लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया, आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई । साथ ही पैदल गश्त के दौरान बाजारो में व्यापारियो/सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भीड़-भाड़ वाली जगह/मार्केट आदि स्थानों पर जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने तथा स्थान चिन्हित कर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की गहनता से चैकिंग करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।



