बंद पड़ी साथा चीनी मिल में लगी आग! किसान नेताओं ने उठाए षड्यंत्र के सवाल”
अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र स्थित वर्षों से बंद पड़ी साथा चीनी मिल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया

अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र स्थित वर्षों से बंद पड़ी साथा चीनी मिल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद किसान नेताओं ने मिल प्रबंधन और पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए षड्यंत्र की आशंका जाहिर की है।बताया जा रहा है कि बंद पड़ी मिल परिसर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।घटना के बाद किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि साथा चीनी मिल में समय-समय पर संदिग्ध घटनाएं सामने आती रहती हैं। किसान नेता ने कहा कि कभी हजारों टन चीनी बंदर द्वारा खाए जाने के दावे किए जाते हैं, तो कभी आग लगने जैसी घटनाएं सामने आती हैं, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं।किसान नेताओं का कहना है कि वर्षों से बंद पड़ी मिल में बार-बार हो रही घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं न कहीं बड़े स्तर पर गड़बड़ी को छिपाने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। वहीं इस घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और किसान संगठन लगातार जांच की मांग कर रहे हैं।



