हाथरस में आयोजित उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025) की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दिशा-निर्देश
सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस बल को चैक किया गया तथा सतर्कता के साथ ड्यूटी करते हुये परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया

जनपद- हाथरस । जिलाधिकारी हाथरस एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा संयुक्त रूप से जनपद हाथरस में आयोजित उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025) की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत श्री सी0एल0आर0एन0 सेकसरिया इंटर कॉलेज हाथरस, पी0बी0ए0एस0 इंटर कॉलेज, हाथरस का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था/ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश । ‼️
आज दिनांक 21.05.2026 को जिलाधिकारी हाथरस श्री अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से जनपद हाथरस में उत्तर प्रदेश ल्खपाल मुख्य परीक्षा(प्रा0अ0प0-2025) की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये के दृष्टिगत श्री सी0एल0आर0एन0 सेकसरिया इंटर कॉलेज, हाथरस तथा पी0बी0ए0एस0 इंटर कॉलेज, हाथरस का भ्रमण/निरीक्षण किया गया । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस बल को चैक किया गया तथा सतर्कता के साथ ड्यूटी करते हुये परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया । भ्रमण/निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय उपस्थित अधिकारियों को लेखपाल मुख्य परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए तथा केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केन्द्रों पर मूलभूत सुविधा यथा पीने का पानी, बैठने व प्रकाश के उचित प्रबंध रखने के निर्देश दिये जिससे की परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पडे।
इस दौरान उनके द्वारा अवगत कराया कि आज प्रातःकाल से ही पूरी टीम परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु सक्रिय रहकर व्यवस्थाओं की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है । जनपद में कुल 10 केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है, जो पूर्णतः पारदर्शी/शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हुई । उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु एवं बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षार्थियों के लिए समुचित पेयजल व्यवस्था, छाया (शेड) की व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं । साथ ही, प्रत्येक केन्द्र पर मेडिकल टीम की भी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में परीक्षार्थियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके । इसके उपरांत ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बताया गया कि परीक्षा के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाये तथा परीक्षा केन्द्र के आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को ना आने दिया जाये । परीक्षा केन्द्रो पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। परीक्षा के दौरान किसी भा प्रकाऱ की अव्यवस्था अथवा अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए केन्द्रो के आसपास कडी निगरानी है। भ्रमण/निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा सम्बन्धित को सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से भी सतर्क दृष्टि रखते हुये परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही ड्यूटी लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्र के आसपास अनावश्यक लोग इकट्ठा न होने दे तथा संदिग्ध लगे तो जाँच अवश्य की जाये तथा परीक्षा को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले अराजकतत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।



