अलीगढ़

आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकृत होंगे सभी कीटनाशी विक्रेता

प्रदीप चौहान द्वारा अतरौली में लगाया गया विशेष पंजीकरण शिविर.1297 कीटनाशी विक्रेताओं में से 476 पंजीकरण के लिए शेष, जारी की चेतावनी

अलीगढ़  कीटनाशी विक्रय व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के उ्देश्य से जिला कृषि रक्षा अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में ब्लॉक स्तर पर आईपीएमएस पोर्टल पर कीटनाशी विक्रेताओं को पंजीकृत कराने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।निर्धारित रोस्टर के अनुसार गुरूवार को राजकीय कृषि रक्षा इकाई अतरौली पर कीटनाशी लाइसेंस सहायक प्रदीप चौहान द्वारा विशेष शिविर का आयोजन कर कीटनाशी विक्रेताओं को आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण एवं पंजीकरण उपरांत इसके संचालन व फीडिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कीटनाशी विक्रेता अपने लाइसेंस, पैन कार्ड, एवं जीएसटी की पीडीएफ से स्वयं या किसी भी जनसेवा केंद्र से ipms.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

 

मौके पर ब्लॉक अतरौली के ग्राम काजिमाबाद के मै0 अम्बे खाद बीज एवं दवा भण्डार स्वामी विकास कुमार ने पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया और शासन की पारदर्शी कीटनाशी विक्रय व्यवस्था में सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि इससे जहां एक ओर अवैध कीटनाशी विक्रय करने वालों पर अंकुश लगेगा वहीं कीटनाशी विक्रय में भी पारदर्शिता आएगी।
कीटनाशी लाइसेंस सहायक प्रदीप चौहान ने बताया कि जिले में कुल 1297 कीटनाशी लाइसंेस धारक हैं जिनमें से 476 का अभी भी आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हुआ है। शत-प्रतिशत पंजीकरण के लिए ब्लॉकवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार 22 मई को चण्डौस, 23 मई को खैर, 24 मई को इगलास, 25 मई को लोधा (क्वार्सी फार्म), 26 मई को अकराबाद, 28 मई को गंगीरी, 29 मई को बिजौली, 30 मई को जवां, 31 मई को गोंडा, 01 जून को धनीपुर एवं 02 जून को टप्पल में राजकीय कृषि रक्षा इकाई पर पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन कीटनाशी विक्रेताओं द्वारा पंजीकरण नहीं कराया जाएगा उनका लाइसेंस निरस्त करते हुए सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
इस मौके पर ब्लॉक स्तरीय कार्मिक गौरव, हरीश, राकेश गौतम समेत अन्य कीटनाशी विक्रेता उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!