हाथरस

हाथरस बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करायें

विकासखंड मुरसान में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बैठक का आयोजन किया गया

आज दिनांक 26 मई 2026 को जनपद हाथरस के विकासखंड मुरसान के सभागार कक्ष में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ/बाल विवाह टास्कफोर्स की बैठक/प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बैठक में उपश्थित सभी को संबोधित करते हुए प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी नेबैठक में उपस्थित प्रभारी खंड विकास अधिकारी श्री ज्ञानदीप शर्मा ने एनआरएलएम का परिचय प्रदान करते हुए समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने तथा जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ कर लाभान्वित कराने हेतु प्रेरित किया।
सहायक विकास अधिकारी कृषि श्री के के रावत ने आंगनवाड़ियों को समस्त सरकारी योजनाओ के संबंध में पात्र व्यक्तियों को जानकारी प्रदान करने हेतु प्रेरित किया।महिला कल्याण विभाग से डीएमसी श्रीमती मोनिका दीक्षित द्वारा बेटियों को आगे बढ़ने के पूरे अवसर प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही महिलाओ एवं बच्चों से संबंधित समस्त योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बालश्रम, स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा आदि की विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हम सबको बालिकाओं और महिलाओं के प्रति हो रहे सामाजिक भेदभाव को खत्म करना है तथा 1098, 112 की जानकारी प्रदान की गई।
सुपरवाइजर श्रीमती शशिप्रभा ने उपस्थित आंगनबाड़ियों को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अधिक से अधिक आवेदन कराए जाने एवं ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक का कार्यवृत्त प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से फारिहा नोशी, मोहित तथा मुरसान विकासखंड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रही।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!