इग्नू क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ में जुलाई 2026 के प्रवेश प्रारंभ
इग्नू के जुलाई 2026 सत्र के लिए सभी कार्यक्रमों जैसे स्नातकोत्तर, स्नातक, पी.जी.डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में नए दाखिले प्रारंभ हो गए

-डॉ. अजय वर्धन आचार्य
अलीगढ़ इग्नू के जुलाई 2026 सत्र के लिए सभी कार्यक्रमों जैसे स्नातकोत्तर, स्नातक, पी.जी.डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में नए दाखिले प्रारंभ हो गए हैं।क्षेत्रीय निदेशक डॉ0 अजय वर्धन आचार्य, ने बताया कि विद्यार्थी घर बैठे इग्नू में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला सकते हैं, जिसके लिए विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर दिए गये लिंक से अपनी सुविधानुसार डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से अपनी फीस जमा कर सकते हैं। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार में कौशल विकास परक, व्यवसायिक परक पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है कौशल रोजगार परक पाठ्यक्रम में कंप्यूटर साइंस, ग्रामीण विकास, सामाजिक कार्य, पर्यटन यात्रा प्रबंधन, औद्योगिक सुरक्षा, पत्रकारिता एवं जनसंचार, पत्रकारिता एवं संचार माध्यम, संस्कृत, उर्दू, ज्योतिष, उधमशीलता, कृषि व्यावसायिक प्रबंधन, डेयरी फार्मिंग, जैविक खेती, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन अरबी भाषा, फ्रेंच भाषा, रशियन भाषा, जापानी भाषा, जर्मन भाषा, प्राथमिक उपचार में प्रमाण पत्र, योग में प्रमाण पत्र, लाइब्रेरी साइंस में प्रमाण पत्र, आपदा प्रबंधन में प्रमाण पत्र, भोजन और पोषण में प्रमाण पत्र, मानव अधिकार में प्रमाण पत्र, उपभोक्ता संरक्षण में प्रमाण पत्र, अतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून में प्रमाण पत्र, मानव तस्करी रोकथाम में प्रमाण पत्र, गैर सरकारी संगठन में प्रमाण पत्र, व्यापार कौशल में प्रमाण पत्र, सूचना और तकनीकी कौशल में प्रमाण पत्र, सूचना सुरक्षा की आधुनिक तकनीक में प्रमाण पत्र, फैशन डिजाइन में प्रमाण पत्र, पोषण और बच्चों की देखभाल में प्रमाण पत्र, ग्रामीण विकास में प्रमाण पत्र, इवेंट प्रबंधन में प्रमाण पत्र, गाइडेंस में प्रमाण पत्र, वैदिक गणित में प्रमाण पत्र, साइबर कानून में पीजी डिप्लोमा, कृषि नीति में पीजी डिप्लोमा, नैतिक शिक्षा में डिप्लोमा, पंचायती राज प्रशासन एवं विकास में डिप्लोमा, डेयरी प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा, वाटरशेड प्रबंधन में डिप्लोमा, बागवानी में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।
इस सबंध में अधिक जानकारी के लिए इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय परिसर, रामघाट रोड, अलीगढ़ पर या फ़ोन नंबर 8869829838 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
—-



