अलीगढ़
वार्षिक ओवरहॉलिंग के कारण 30 जून तक बन्द रहेगा रेलवे फाटक 110
ओवरहॉलिग एवं अन्य ट्रैक मेंटीनेंस का कार्य कराया जा रहा है जोकि निर्धारित अवधि 31 मई तक पूर्ण नहीं हो सकेगा

अलीगढ़ : वरिष्ठ खण्ड अभियंता रेल पथ उत्तर-मध्य रेलवे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अलीगढ़-महरावल स्टेशन के मध्य कि0मी0 1327/13-15 पर रेलवे समपार संख्या 110 पर वार्षिक ओवरहॉलिग एवं अन्य ट्रैक मेंटीनेंस का कार्य कराया जा रहा है जोकि निर्धारित अवधि 31 मई तक पूर्ण नहीं हो सकेगा उक्त के दृष्टिगत वार्षिक ओवरहॉलिंग एवं अन्य कार्य को पूर्ण करने के लिए 30 जून की सांय 07 बजे तक रेलवे समपार संख्या 110 बंद रहेगा। इस अवधि में यातायात आरओबी 111 जेल पुल से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कार्य पूरा न होने की स्थिति में फाटक बन्द होने की अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है।



