Uncategorized

सशक्त नारी ही राष्ट्र का आधार: पोखिला बोडो

राष्ट्र सेविका समिति के शिक्षा वर्ग का हुआ शुभारंभ

राष्ट्र सेविका समिति के प्रवेश प्रबोध समिति शिक्षा वर्ग का शुभारंभ सीवी गुप्ता विद्यापीठ सिंघारपुर मथुरा रोड़ में हवन पूजन के साथ हुआ । पूजन में मुख्य यजमान नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, गौरव हरकुट व विष्णु भैया सपत्नीक उपस्थित रहे। प्रेम प्रकाश मीणा व अन्य यजमानों ने समिति का वर्ग कर रही सभी शिविरार्थियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इतने तापमान व इतनी तपती धूप होने पर भी पूरे ब्रज प्रांत से इतनी युवतियों का वर्ग में आना सराहनीय है। यह निश्चित रूप से राष्ट्र निर्माण के लिए एक प्रभावी प्रयास है। वर्ग के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह शारीरिक प्रमुख पोखिला बोडो उपस्थित रही। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा शिक्षार्थियों को राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध कराया तथा समर्पण की भावना जागृत करने की बात कही साथ ही नारी शक्ति की राष्ट्र निर्माण में भूमिका के विषय में बताया। इस अवसर पर

 

वर्ग की सर्वव्यवस्था प्रमुख डॉ निशा शर्मा ने कहा कि वर्ग में समय-समय पर संगठन के अधिकारियों का आगमन होगा, जिनके द्वारा वर्ग में आई बहनों को मार्गदर्शन मिलेगा साथ ही आत्म रक्षा के गुणों भी सिखाये जायेगें । हमारा व्यक्तित्व केवल हमारे लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण परिवार, समाज, राष्ट्र एवं विश्व कल्याण के लिए उपयोगी होना चाहिए। युवतियों का यह वर्ग 14 जून तक चलेगा । शिक्षार्थी, शिक्षिका, व्यवस्था सहित वर्ग में 210 संख्या है। इस अवसर पर महानगर कार्यवाहिका डॉ सुलक्षणा शर्मा, सह कार्यवाहिका रुचि गोटेवाल, राधा चौहान, डा नीलिमा जोशी, डा प्रतिभा, मंजू वार्ष्णेय, सह विभाग संघ चालक ललित कुमार, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य आदि उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!