Uncategorized

बाढ़ में मदद की तो साइकिल से 900 किमी यात्रा पर निकल पड़े

बलिया जिले के रसड़ा निवासी पिंटू हलवाई नोएडा में अलख सर का आभार जताने निकले

आठ अक्टूबर को यात्रा तय करते हुए रविवार को पहुंचे अलीगढ़

अलीगढ़ : बिहार में आई भीषण बाढ़ के समय फिजिक्स के टीचर अलख सर ने मदद कर लोगों के दिलों में जगह बना ली है। उनके इस कार्य से बलिया जिले के रसड़ा निवासी पिंटू हलवाई भावुक हो उठे। उन्होंने साइकिल उठाई और चल पड़े नोएडा। बलिया से नोएडा अलख सर की कोचिंग की दूरी 900 किमी है। मगर, पिंटू हलवाई का हौसला आसमान सरीखा है। उनका कहना है कि वह अलख सर से मिलकर उनका आभार जताएंगे। बिहार में उन्होंने जिस प्रकार से बाढ़ के समय लोगों की मदद की है, वो काबिलेताफिर है। बिहार की जनता उनका यह एहसान जीवन भर नहीं भूलेगी।
रविवार को जीटी रोड पर गभाना के निकट साइकिल से जाते हुए पिंटू हलवाई मिले। रुककर जब बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो उन्होंने अपनी साइकिल यात्रा की कहानी बयां की। उन्होंने बताया कि इस साल जुलाई और अगस्त में बिहार में भीषण बाढ़ आई थी, जिससे किसानों की कई बीघे फसल बर्बाद हो गई थी। तमाम जगहों पर मकान आदि गिर गए थे। पशुओं के लिए चारा आदि भी नहीं था। ऐसे में हर तरफ हाहाकार मचा हुआ था। सरकार अपने स्तर से मदद कर रही थी। मगर, फिजिक्स के टीचर अलख सर स्वयं बिहार पहुंच गए। अपनी टीम के साथ उन्होंने लोगों की मदद की। पानी में घुसकर पशुओं को बचाया और फसल सुरक्षित की। लोगों को राशन, कपड़े आदि की व्यवस्थाएं की।पिंटू हलवाई ने कहा कि अलख सर के इस कार्य से वह बहुत प्रभावित हुए। उनके मन में तभी से यह विचार आया कि वह अलख सर का आभार जताएंगे। इसलिए उन्होंने आठ अक्टूबर को तय किया कि साइकिल से वह नोएडा जायेंगे। वहाँ अलख सर से मिलकर उनका आभार जताएंगे। पिंटू हलवाई ने कहा कि यदि अलख सर की तरह हर कोई अपनी अपनी जिम्मेदारियों को संभाल ले तो फिर देश में खुशहाली आ जाएगी। वह रविवार को साइकिल से यात्रा करते हुए जीटी रोड स्थित गभाना पहुंचे थे। पिंटू का कहना था कि वह सोमवार तक नोएडा पहुंच जायेंगे। अलख सर से यदि मुलाकात हुई तो उनके पैर छूकर उनका आभार जताएंगे। जिससे उनका उत्साह बढ़ सके

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!