
अलीगढ़ प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग के मंत्री एवं जनपद अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी 5 जून शुक्रवार को अलीगढ़ भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह प्रातः 10 बजे आगरा रोड स्थित मुकुन्दपुर के वन चेतना केन्द्र पहुंचेंगे, जहां ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।इसके उपरांत प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस पहुंचकर पूर्वाह्न 11ः30 बजे से 12ः30 बजे तक जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे वहीं दोपहर 12ः30 बजे से 1ः30 बजे तक केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक संचालित होने वाले समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की समीक्षा बैठक करेंगे।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जनजागरूकता अभियान की तैयारियों की समीक्षा एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।



