अलीगढ़

अलीगढ़ के रामघाट रोड पर बेकाबू कार ने मीनाक्षी पुल पर तांडव मचा दिया

कृष्णा टोला निवासी शालिनी अपनी बेटी उर्वशी ,मीनाक्षी पुल पर बेकाबू कार का तांडव, महिला पुल से नीचे गिरी, बेटी ने कूदकर बचाई जान

अलीगढ़ के रामघाट रोड पर बेकाबू कार ने मीनाक्षी पुल पर तांडव मचा दिया। उल्टी दिशा में तेज गति से दौड़ रही कार ने एक के बाद एक तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी। इसमें से एक स्कूटी पर मां बेटी सवार थीं। अनियंत्रित कार सामने से आता देख स्कूटी चालक बेटी कूद गई जबकि उसकी मां पुल से नीचे जा गिरीं। इस घटना में पांच लोग घायल हुए जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, घायलों को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। शहर की सड़कों पर बीते तीन सप्ताह में जानलेवा तेज रफ्तार का यह दूसरा बड़ा मामला है जानकारी के अनुसार, शनिवार रात रामघाट रोड से दुबे का पड़ाव की ओर एक सफेद रंग की ब्रेजा कार जा रही थी। मीनाक्षी पुल पर पहुंचते ही कार उल्टी दिशा में आगे बढ़ने लगी और पहले एक पेशन बाइक और फिर स्कूटी को टक्कर मारने के बाद तीसरी टक्कर स्कूटी सवार मां बेटी को मारी। कृष्णा टोला निवासी शालिनी अपनी बेटी उर्वशी के साथ खरीदारी से लौट रही थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शालिनी पुल से नीचे जा गिरीं और उनकी बेटी उर्वशी पुल पर दूसरी ओर जाकर गिरी। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पुल के नीचे मटका भंडार चलाने वाले केशव गुप्ता ने तत्काल ई-रिक्शा का इंतजाम कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!