अलीगढ़

आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा हो: प्रमोद भारद्वाज

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि हरिगढ़ ने बीजारोपण व पौधारोपण तिकोना पार्क ज्ञान सरोवर कालोनी में किया

पर्यावरण विभाग सह सयोजक प्रमोद भारद्वाज ने कहा का प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए थीम जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई करने, प्रकृति के साथ संतुलन बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा करने पर हम सब का ध्यान केंद्रित रहे ।विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, वनों की कटाई को रोकना, कार्बन उत्सर्जन कम करना है। इस अवसर पर जितेंद्र गर्ग पर्यावरण महानगर सयोजक, मुकेश शर्मा सहसयोजक नारी शक्ति, रश्मि पंकज महानगर प्रमुख नारी शक्ति, अनीता, रेखा चौहान, आदित्य सिंघल, विभिन्न आरएसएस स्वयंसेवक, पर्यावरण प्रेमी आदि मौजूद रहे ।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!