अलीगढ़

अलीगढ़ में ’’मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी’’ का हुआ भव्य आयोजन

मा0 मंत्री ने प्रगतिशील कृषकों को किया सम्मानित

अलीगढ़ : मा0 राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात, उत्तर प्रदेश श्री दिनेश प्रताप सिंह जी द्वारा शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय स्थित कैनेडी ऑडीटोरियम में ’’मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी’’ का शुभारम्भ किया गया। गोष्ठी का उद्घाटन मा0 मंत्री जी द्वारा फीता काटकर एवं माँ सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर मा0 मंत्री जी द्वारा जनपद अलीगढ में हाईटेक नर्सरी की स्थापना, (धनराशि 10931000), जनपद बुलन्दशहर में 04 राजकीय प्रक्षेत्रों एवं 02 पौधशालाओं पर सुदृढ़ीकरण का कार्यों (धनराशि 132200000/-), जनपद हाथरस में हाईटेक नर्सरी की स्थापना, (धनराशि 10931000/-) जनपद एटा में राजकीय पौधशाला का सुदृढीकरण, (धनराशि 7400000/-) कार्यों के लोकार्पण के साथ ही विभिन्न जनपदों के 15 प्रगतिशील कृषकों को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह, मा0 विधायक इगलास श्री राजकुमार सहयोगी, मा0 विधायक कोल श्री अनिल पराशर, मा0 एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह, चौ0 ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष इंजी राजीव शर्मा, निदेशक उद्यान भानू प्रकाश राम, संयुक्त निदेशक, उद्यान, लखनऊ राजीव वर्मा, मण्डलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह, विशेष सचिव उद्यान राजकमल यादव, मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार, उप निदेशक उद्यान (नोडल अधिकारी), अलीगढ कृष्ण मोहन चौधरी, उप निदेशक उद्यान बलजीत सिंह, उप निदेशक उद्यान आगरा श्याम कुमार गुप्ता, उप निदेशक उद्यान मेरठ श्रीमती पूजा, जिला उद्यान अधिकारी अलीगढ सुनील कुमार समेत हाथरस, एटा, कासगंज, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी एवं बुलन्दशहर के जिला उद्यान अधिकारी, अध्यक्ष शीतगृह ऐसोसेसियन एव अन्य सम्मानित अधिकारीगढ व लगभग 2000 कृषक बन्धु तथा 15 प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!