अलीगढ़

मसाले पर विशेष प्रवर्तन अभियान, जनपद में 02 प्रतिष्ठानों से 02 नमूने संग्रहित

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह तोमर के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ

अलीगढ़  आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में शुक्रवार को जिले में खाद्य पदार्थ मसाले (खुले, पैक्ड, साबूत एवं पिसे) पर विशेष प्रवर्तन अभियान सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह तोमर के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।  अभियान के दौरान खाद्य पदार्थ धनिया पाउडर (निर्माणशाला से) का एक नमूना- श्री नमन कुमार पुत्र श्री अजय कुमार, निवासी न्यू विष्णूपुरी अलीगढ़ से श्री महेन्द्र सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संग्रहित किया गया। खाद्य पदार्थ मिर्च पाउडर (हरि बाबा पिसाई केन्द्र से) का एक नमूना श्री नरेश विजय पुत्र श्री हरि बाबा विजय निवासी- कनवरीगंज रोड थाना कोतवाली शहर अलीगढ़ से श्री परमवीर सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संग्रहित किया गया। दोनों संग्रहीत नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया।जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत प्रवधानों के तहत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!