अलीगढ़

बीत गए पांच दिन, अभी भी बह रहा सड़क पर पेय जल !

गांधी पार्क चौराहे की सड़क पर सप्लाई के समय भर  जाता है पानी

अलीगढ़। एक ओर जहां कुछ क्षेत्रों में जनता पेय जल को तरस रहे हैं वहीं हजारों लीटर पेय जल गांधी पार्क चौराहे की सड़क पर बहता हुआ देखा जा सकता है। ऐसा नहीं है कि नगर निगम को इस ज्वलंत समस्या की जानकारी न हो!
अलीगढ़ विकास कल्याण समिति (रजि.) के चेयरमैन पंकज धीरज ने बताया कि बुधवार को पांचवें दिन भी लगातार अवंतीबाई और झलकारी बाई पार्क के पास कई जगह से सड़क के नीचे से भारी मात्रा में साफ पानी निकलकर नालों में बह गया । यह पानी नगर निगम की पेयजल सप्लाई के समय सुबह और शाम को ही सड़क के नीचे से निकलता है। उन्होंने नगर निगम को आगाह करते हुए इस बड़ी समस्या को शीघ्र हल करने का आह्वान किया है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!