एलाना मीट फैक्ट्री के गेट के आगे और पीछे गंदगी का अंबार,
स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही परेशानी

अलीगढ़ लोधा ब्लॉक के गांव अमरपुर कोंडला स्थित एलाना मीट फैक्ट्री के गेट के आगे और पीछे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे फैले कूड़ा-करकट और मलबे के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रतिदिन गुजरना पड़ता है। सड़क पर फैली गंदगी और दुर्गंध के कारण उन्हें काफी दिक्कत होती है।
बरसात के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है एक ओर सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर फैक्ट्री के गेट के आगे और पीछे फैली गंदगी इन प्रयासों पर सवाल खड़े करती दिखाई दे रही है स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल सफाई कराने तथा यदि नियमों का उल्लंघन हो रहा हो तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है



