सूतमिल से भूकरावली तक सड़क किनारे ट्रक खड़े करना प्रतिबंधित-
ट्रैफिक सुधार को नगर आयुक्त की बड़ी पहल

नगर आयुक्त ने ट्रक चालकों को टांसपोर्ट नगर में ही अपनी गतिविधियां संपादित करने के लिए समझाया- नगरीय क्षेत्र में सड़क व फुटपाथ व सार्वजनिक स्थल पर ट्रक खड़ा कर पार्किंग करना पूर्णतः अवैध:-नगर आयुक्तनगर आयुक्त ने ट्रैफिक सुधार के लिए उठाया बड़ा अहम कदम-सूतमिल जीटी रोड से के किनारे बेतरतीब नही खड़े होंगे अब ट्रकनगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई, 12 ट्रक चालकों को नोटिस जारीनगर आयुक्त की चेतावनी दोबारा सड़क व फुटपाथ पर ट्रक खड़े मिलने पर जुर्माना, जब्ती और वाहन सीज की होगी कार्रवाईशहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सूतमिल से भूकरावली तक जीटी रोड के किनारे ट्रकों के बेतरतीब खड़े होने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बुधवार को स्वयं वार्ड 34 स्थित सूतमिल, खैर बाईपास, भूकरावली जीटी रोड आदि क्षेत्र का निरीक्षण किया।
नगर आयुक्त ने मौके पर सूतमिल जीटी रोड के सड़क एवं फुटपाथ पर अवैध रूप से खड़े ट्रकों के चालकों को स्पष्ट कहा अलीगढ़ में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित है, सभी ट्रक चालक ट्रांसपोर्ट नगर में ही अपनी गतिविधियों को संपादित करें-नगरीय क्षेत्र में सड़क फुटपाथ व सार्वजनिक स्थल पर ट्रक खड़े करके यातायात बाधित करने की अनुमति नही है किसी भी दशा में सड़क फुटपाथ व सार्वजनिक स्थल पर खड़े होने वाले ट्रकों पर नगर निगम सख़्त रुख़ अपनाएगा।♦️नगर आयुक्त ने जीटी रोड पुलिस चौकी के पास फुटपाथ पर खड़े ट्रक के विरुद्ध अभियान चलाते हुए मौके पर ही 12 ट्रक चालकों को नोटिस जारी कराए।नगर आयुक्त ने कहा कि सूतमिल शहर का प्रमुख प्रवेश द्वार है यहां सड़क किनारे ट्रकों के लंबे समय तक खड़े रहने से प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, मरीजों तथा अन्य वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त सड़क एवं फुटपाथ पर अवैध पार्किंग यातायात सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बनती है।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने ट्रक चालकों एवं संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में कोई भी ट्रक सूतमिल से भूकरावली तक सड़क अथवा फुटपाथ पर खड़ा नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल यातायात व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण का मामला भी है, जिसके विरुद्ध नगर निगम कठोर कार्रवाई करेगा।नगर निगम के प्रवर्तन प्रभारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में लगभग 12 ट्रक चालकों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई कि दोबारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आर्थिक दंड, अतिक्रमण जब्ती तथा संबंधित ट्रक को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि सूतमिल से भूकरावली तक सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रकों के कारण प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है जिससे हजारों नागरिक प्रभावित होते हैं। सार्वजनिक सड़क और फुटपाथ किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग या अतिक्रमण के लिए नहीं हैं। नगर निगम ऐसे मामलों में जीरो टोरलेन्स की नीति पर कार्य करेगा।उन्होंने कहा आज 12 ट्रक चालकों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। भविष्य में यदि कोई भी ट्रक सड़क या फुटपाथ पर खड़ा पाया जाता है तो संबंधित वाहन के विरुद्ध जुर्माना, अतिक्रमण की जब्ती तथा ट्रक को सीज करने जैसी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा अलीगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अलीगढ़ में अब ट्रांसपोर्ट नगर है सभी ट्रक चालकों को अपनी गतिविधियों को ट्रांसपोर्ट नगर में ही संपादित करने के लिए नोटिस के जरिये सचेत किया गया है



