डॉक्टर्स डे पर हैंड्स फॉर हैल्प सामाजिक संस्था ने शहर के चिकित्सकों को किया सम्मानित
अलीगढ़ द्वारा समाज सेवा एवं मानवता के प्रति समर्पित शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया

अलीगढ़ राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर हैंड्स फॉर हैल्प सामाजिक संस्था, अलीगढ़ द्वारा समाज सेवा एवं मानवता के प्रति समर्पित शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि जरूरतमंद और असहाय लोगों के जीवन में नई उम्मीद भी जगाते हैं। संस्था वर्षों से असहाय, लाचार एवं बेसहारा रोगियों के उपचार, दवा, रक्त एवं अन्य आवश्यक सहायता के लिए कार्य कर रही है, जिसमें शहर के चिकित्सकों का निरंतर सहयोग संस्था की सबसे बड़ी ताकत है। विषम परिस्थितियों में भी सभी सम्मानित चिकित्सकों ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिन चिकित्सकों को सम्मानित किया गया, उनमें वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिनेश शर्मा, प्रो. आज़म हसीन, प्रो. शाद अबकरी, डॉ. सैयद इस्माइल रब्बानी, डॉ. भरत कुमार वार्ष्णेय, डॉ. आशा राठी, डॉ. साबीर अली खान, डॉ. एस. के. गौड़, डॉ. डी. के. वर्मा, डॉ. सुनील मित्तल, डॉ सलीम अनीस, डॉ शिवराम यादव,डॉ. नितिका गर्ग, डॉ. नागेश वार्ष्णेय, डॉ.अभिषेक शर्मा, डॉ. ईशान भारद्वाज, डॉ.पराग शेखर एवं डॉ. रुपाली गुप्ता शामिल रहे। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य सुशील शर्मा, सुबोध गुप्ता, कैलाश चंद, शिवम माहेश्वरी, सतीश शर्मा, डॉ. डी. के. वर्मा, रामू रावत सहित संस्था अध्यक्ष सुनील कुमार एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करना तथा सेवा और संवेदना के इस अभियान को और अधिक सशक्त बनाना रहा।



