अलीगढ़

वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का हुआ शुभारंभ- महापौर और नगर आयुक्त ने एक पेड़ अपनी माँ के नाम लगाया

वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 अभियान के तहत नगर निगम ने एक दिन में लगाये 21000 पेड़

माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन की मंशा अनुरूप वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत एक पेड़ मां के नाम का शुभारंभ अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल ने अपनी माता श्रीमती सुनीता देवी, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अपनी माता श्रीमती सुरुपि देवी, अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने अपनी माता महराजी यादव के नाम व पार्षदो, अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अपनी मां के नाम एक एक पेड़ लगाकर इस अभियान का शुभारंभ कियानगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से एक पेड़ मां के नाम अभियान एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप नगर निगम द्वारा वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 अभियान का शुभारंभ किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान अंतर्गत नगर निगम द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए 20,500 पौधों के वृक्षारोपण की कार्ययोजना तैयार की गई है। इस योजना के अंतर्गत बरौला जाफराबाद स्थित गाटा संख्या 254 एवं 255 में 7325 पौधे, नगर निगम के सभी 90 पार्षदों द्वारा अपने-अपने वार्डों में 3,600 पौधे, नगर निगम सीमा के अंतर्गत स्थित पार्कों में 7,075 पौधे तथा डिवाइडरों पर 2,500 पौधे लगाए जाएंगे। वृक्षारोपण में गोपांधी, कनेर, पाम, नीम, अमलतास, करंज, शीशम, सागौन, गुलमोहर, जामुन सहित विभिन्न छायादार एवं पर्यावरण हितैषी प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे जिससे शहर में हरित क्षेत्र का विस्तार और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा नगर निगम अलीगढ़ शहर में पर्यावरण संतुलन और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत अलीगढ़ नगर निगम आने वाले समय में शहर में 8 पार्कों को सिटी फॉरेस्ट के रूप में डेवलप करेगा।कार्यक्रम में इन लोगों ने लगाए पेड़ महापौर प्रशांत सिंघल कोल नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा पार्षद राकेश ठाकुर, मनोज कुमार अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह महाप्रबंधक जल पीके सिंह मुख्य अभियंता वीके सिंह प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी, पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा कर अधिक्षक बेचैन सिंह विशाल सिंह एसएफआई अनिल सिंह, देश दीपक अहसान रब संजय सक्सेना प्रेम बाबू सुबोध शर्मा, संदीप जोशी विनय डॉ तरुण शर्मा समेत अनेको अधिकारी/कर्मचारी ने एक-एक पेड़ अपनी मां व अपने नाम का लगाया

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!