बारहद्वारी प्रकरण में नगर आयुक्त ने लिया एक्शन-दोषियों के विरूद्ध हुई दर्ज एफआईआर
बारहद्वारी घटना पर नगर निगम ने की कार्रवाई

नगर निगम को एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई है जिसमें शहर के एक क्षेत्र में सड़क/नगर निगम की भूमि पर किए गए अतिक्रमण, दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से सामान रखकर मार्ग अवरुद्ध करने, आमजन को असुविधा पहुंचाने तथा शिकायतकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार एवं विवाद किए जाने का उल्लेख किया गया है। शिकायत में संबंधित प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है।उक्त शिकायत पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रकरण की मौके पर जांच कराई जाए तथा यदि नगर निगम की भूमि अथवा सार्वजनिक मार्ग पर किसी प्रकार का अवैध अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे तत्काल हटाते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए साथ ही यदि प्रकरण में अन्य विभागों, विशेषकर पुलिस प्रशासन का समन्वय आवश्यक होगा तो संबंधित विभाग से सहयोग लेकर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।एफआईआर का विवरण प्रकरण सुबह प्रर्वतन दल एक शिकायत के आधार पर बारहद्वारी होते हुए देहलीगेट जा रहा था बारहद्वारी के पास कुछ दुकानदारों द्वारा रोड़ पर अतिक्रमण किया गया था उसे नगर निगम की टीम ने हटाने की कोशिश की तो गोपाल शर्मा पुत्र नामालूम एवं उसका पुत्त्र नाम नामालूम ने प्रवर्तन दल टीम के जवानों व मजदूरो के साथ मारपीट की व सरकारी काम में बाधा डाली साथ ही डीजल से भरी बोतल दुकान के अन्दर से लाकर गौरव कुमार सिह पुत्र राजकुमार सिंह के उपर उड़ेल दी तथा ऐसा ज्ञात हो रहा था कि इनको जला दिया जाएगा। साथ ही विवेक बाल्मीकि पुत्र रमेशचंद्र को जाति सूचक शब्दों को कह कर मार पीट की गई। उक्त प्रकरण की दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा तत्काल प्रभाव से संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए बन्ना देवी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण, आमजन के आवागमन में बाधा तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले मामलों में नगर निगम की जीरो टॉलरेंस नीति लागू है। किसी भी व्यक्ति द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा अथवा अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



