अलीगढ़

ख़राब निर्माण पर फिर ख़फ़ा हुए नगर आयुक्त -रज़ा नगर में दोयम दर्जे की नाली निर्माण पर नगर आयुक्त ने लिया बड़ा एक्शन

लगभग 17 लाख 80 हज़ार की लागत से वार्ड 61 रज़ा नगर में ख़राब नाली निर्माण पर मौके पर जाकर नगर आयुक्त ने लिया एक्शन

ख़राब निर्माण पर फिर ख़फ़ा हुए नगर आयुक्त -रज़ा नगर में दोयम दर्जे की नाली निर्माण पर नगर आयुक्त ने लिया बड़ा एक्शनबड़ी कार्रवाई:-निर्माण ठेकेदार एम0एफ0ए0 कंस्ट्रक्शन पर टेंडर धनराशि का 10% जुर्माना-अगले 10 दिन में तोड़कर दोबारा बनानी होगी नाली, अन्यथा जमानत धनराशि ज़ब्त करते हुए ब्लैकलिस्टेड करने की होगी कार्यवाहीलापरवाह ठेकेदार पर जुर्माना, तोड़कर बनानी होगी दोबारा नाली- 2 अवर अभियंता पर हुई नोटिस कार्रवाईमाननीय मुख्यमंत्री जी की विकास कार्यों में जीरो टॉलरेंस नीति के अनुपालन में नगर आयुक्त द्वारा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड-61 रज़ा नगर में निर्माणाधीन इदरीस के मकान से जाहिद के मकान तक कच्ची गली में आर0सी0सी0 नाली व इंटरलॉकिंग सड़क का औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार एवं 2 अवर अभियंताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की।रज़ा नगर में नगर आयुक्त ने 17 लाख 80 हज़ार की लागत से बन रहे इस निर्माण कार्य के ठेकेदार एम0एफ0ए0 कंस्ट्रक्शन द्वारा नाली निर्माण निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप न पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता अमित कुमार से निर्माण की गुणवत्ता के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को अवर अभियंता अमित कुमार को शोकॉज नोटिस देने व आउटसोर्स अवर अभियंता शिवम की सेवा समाप्त करने का नोटिस व अग्रिम आदेशो तक उनके वेतन निर्गत करने पर रोक की कार्रवाई के निर्देश दिएनगर आयुक्त के निर्देश पर संबंधित ठेकेदार पर निविदा धनराशि का 10 प्रतिशत जुर्माना तत्काल प्रभाव से अधिरोपित किया गया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि अगले 10 दिनों के भीतर घटिया गुणवत्ता वाली नाली को पूर्ण रूप से तोड़कर निर्धारित मानकों के अनुसार पुनर्निर्मित किया जाए व निर्धारित अवधि में कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर फर्म की देय धनराशि जब्त करने तथा उसे ब्लैकलिस्ट किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा गुणवत्ता में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!