अलीगढ़

आईसीसीसी की निगरानी में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, मामू-भांजा

बाराद्वारी व रसलगंज में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

नगर आयुक्त की चेतावनी:-शहर की सड़कों पर अतिक्रमण व ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा करने वालो पर नगर निगम करेंगा प्रवर्तन कार्रवाईशहर को ट्रैफिक जाम मुक्त व स्वच्छ बनाने की दिशा में स्वच्छ अलीगढ़ स्वस्थ अलीगढ़ अभियान अंतर्गत बुद्धवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने इंट्रीग्रेटेड कमांड एन्ड कंट्रोल रूम में मामू भांजा बाराद्वारी और रसलगंज क्षेत्र में बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण करने वालों की वीडियो फुटेज की समीक्षा की। नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से इन तीनों क्षेत्रों में नगर निगम की प्रवर्तन टीम को भेज कर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम प्रवर्तन दल के जवानों ने रसलगंज बाराद्वारी और मामू भांजा में अवैध अतिक्रमण किए हुए कई दुकान धकेल आदि का सामान ज़ब्त करते हुए दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम जब मामू भांजा में ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित कर रहे मोबाइल शॉप/ विक्रेताओं को समझा रही थी उसी समय एक दुकानदार द्वारा आवेश में आकर नगर निगम प्रवर्तन दल को डराने के उद्देश्य से अपनी दुकान के काउंटर पर लगे शीशे पर हाथ मार कर उसे तोड़ा गया और स्वयं चोट पहुंचाई गई। मौके पर इस संबंध में नगर निगम प्रवर्तन दल के जवानों ने घटना के संबंध में तत्काल प्रभाव से नगर निगम के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम का प्रमुख लक्ष्य नागरिकों को सुगम यातायात स्वच्छ वातावरण और प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था उपलब्ध कराना है।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सड़कों एवं फुटपाथों पर कब्जा न करें और स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर निगम के इस प्रयास में सहभागी बनें।उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनके सामान को नगर निगम जब्त करेगा और पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।नगर आयुक्त ने बताया कि अतिक्रमण हटवाने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है दोबारा यदि कोई दोबारा अवैध अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नगर निगम अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!