21 से 23 अगस्त तक आयोजित होगी विशेष लोक अदालत
आपसी सहमति से विवादों के निस्तारण की तैयारियां तेज

अलीगढ़ 21, 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित होने वाली ष्विशेष लोक अदालत-समाधान समारोहष् के सफल आयोजन एवं जिले से संबंधित चिन्हित मामलों के आपसी सहमति एवं मध्यस्थता के माध्यम से प्रभावी निस्तारण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्वरित एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे वादकारियों को शीघ्र, सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराया जा सके।सोमवार को नोडल अधिकारी, विशेष लोक अदालत श्रीमती प्रतिभा सक्सेना की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती साक्षी गर्ग सहित मा0 सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा जिले से संबंधित चिन्हित मामलों में मध्यस्थता के लिए गठित प्री-सिटिंग समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में नोडल अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सक्सेना ने ष्विशेष लोक अदालत-समाधान समारोहष् की रूपरेखा एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों को निर्देशित किया कि वे चिन्हित मामलों में संबंधित पक्षकारों से समन्वय स्थापित कर आपसी संवाद एवं मध्यस्थता के माध्यम से अधिकाधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत का मूल उद्देश्य केवल मामलों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि पक्षकारों के बीच आपसी विश्वास एवं सहमति के आधार पर स्थायी समाधान स्थापित करना है। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि प्रत्येक चिन्हित वाद की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए और पक्षकारों को विशेष लोक अदालत के लाभों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वैच्छिक रूप से समझौते के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही, सभी संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्य समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से कार्य करते हुए अधिकाधिक मामलों को विशेष लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।



