अचलताल के प्राचीन गणेश मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर रहा भक्तिमय माहौल
सुबह 4 बजे से शुरू हुए विशेष पूजन

, अलीगढ़ गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर नगर के प्रसिद्ध अचलताल स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी मंदिर समिति द्वारा इस अवसर पर पूरे दिन विशेष धार्मिक आयोजन किए गएमंदिर के महंत विनय नाथ महाराज जी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार किया गया मान्यता है कि इस दिन गुरु और इष्ट का पूजन करने से जीवन में सुख-समृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है।
पूरे दिन का कार्यक्रम
– प्रातः 4:00 बजे – भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार एवं अभिषेक
– प्रातः 5:00 बजे – गुरुजी चरण पादुका पूजन
– प्रातः 5:30 बजे – धूपिया आरती
– प्रातः 6:00 बजे – गुरुजी का विशेष पूजन एवं मंत्रोच्चार
– प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
– प्रसाद वितरण
– शाम 7:30 बजे – विशेष विशाल महाआरती हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रसाद वितरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सुबह से ही भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि अचलताल का यह प्राची न गणेश मंदिर सिद्धपीठ है। गुरु पूर्णिमा पर यहां दर्शन और पूजन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। पूर्व मेयर शकुंतला भारती, विमल अग्रवाल,सूरज सैनी,कृपा देवी,कामनी वार्ष्णेय,मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय आदि हजारों भक्त गण मंदिर परिसर में मौजूद रहे



