अलीगढ़

शाहजमाल पंपिंग स्टेशन की क्षमता होगी ढाई गुना, 15 दिनों में 20000 से 50000 एलपीएम होगी डिस्चार्ज क्षमता

जलभराव की जड़ तक पहुँचे नगर आयुक्त- नालों में कचरा मिलने पर स्क्रीन चैंबर व ऑटोमेटिक कन्वेयर लगाने के निर्देश

शाहजमाल में जलभराव का जयाज़ा लेने जीप से पहुँचे नगर आयुक्त-स्थानीय लोगो से नगर आयुक्त ने की बात शाहजमाल जलभराव पर नगर आयुक्त का एक्शन-24 घंटे में तात्कालिक सुधार के कार्य शुरू करने के निर्देशनगर आयुक्त ने एक्शन:-शाहजमाल पंम्पिंग स्टेशन पर आने वाले कचरे को रोकने के लिए बनेंगे 5 स्क्रीन चैम्बर-स्थापित सीवर पंपो को चौक होने से बचाव के लिए बढ़ाई जाएगी हाइट-1000 केवी का लगेगा जनरेटर-पंम्पिंग स्टेशन पर लगेंगे ऑटोमेटिक कन्वेयरशाहजमाल को जल भराव से निज़ात दिलाने का नगर आयुक्त ने उठाया बीड़ा-लोगों से नाले नालियों में कचरा, प्लास्टिक, रजाई, गद्दे आदि न डालने की अपील-आम जनमानस को इस कृत्य के कारण जल भराव की समस्या से जुझना पड़ रहा है:-नगर आयुक्तशहरी क्षेत्र अंतर्गत शाहजमाल ईदगाह रोड पर जल भराव की समस्या का का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्वयं मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायज़ा लिया। मौके पर नगर आयुक्त ने अपनी विभागीय गाड़ी को छोड़कर शाहजमाल के आस पास के एरिया का जीप में बैठक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने शाहजमाल क्षेत्र के नागरिकों से जलभराव की समस्या व तात्कालिक समाधान के लिए बातचीत की।नगर आयुक्त ने शाहजमाल ईदगाह व आसपास के एरिया में जलभराव के प्रमुख कारणों का भी भौतिक सत्यापन किया। मौके पर सीवर पंम्पिंग स्टेशन के चैंबर व नालो में कचरा प्लास्टिक कंबल रजाई व कपडे फंसने के कारण जल निकासी अवरुद्ध हो रही थी जबकि पंपिंग स्टेशन पर लगे जनरेटर और सभी पंपिंग सेट पूरी क्षमता के साथ क्रियाशील थे।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने शाहजमाल ईदगाह पंपिंग स्टेशन सीवर चैंबरों एवं लिंक नालों का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण में पाया गया कि नालों एवं चैंबरों में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक घरेलू कचरा कपड़े कंबल-रजाई एवं अन्य ठोस अपशिष्ट फंसे होने के कारण जल निकासी बाधित हो रही है। जबकि पंपिंग स्टेशन पर स्थापित सभी पंप एवं जनरेटर पूरी क्षमता से संचालित हो रहे थे लेकिन ठोस अपशिष्ट के कारण जल निकासी अपेक्षित गति से नहीं हो पा रही थी।

 

मौके पर जलभराव की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक (जल) डॉ. प्रमोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से अगले 24 घंटे के भीतर शाहजमाल ईदगाह पंपिंग स्टेशन पर आने वाले कचरे को रोकने हेतु पांच स्क्रीन चैंबर स्थापित कराने के निर्देश दिए। साथ ही सीवर पंपों के बार-बार चोक होने की समस्या के समाधान के लिए सभी पंप सेट की ऊंचाई बढ़ाकर उन्हें सुरक्षित स्तर पर स्थापित करने के निर्देश भी दिए।भारी वर्षा के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त ने पंपिंग स्टेशन पर 1000 केवी क्षमता का जनरेटर स्थापित कराने तथा लिंक नालों से आने वाले कचरे की ऑटोमेटिक सफाई एवं रोकथाम के लिए ऑटोमेटिक कन्वेयर सिस्टम लगाए जाने के निर्देश भी दिए।नगर आयुक्त ने बताया कि इन त्वरित सुधारात्मक कार्यों के पूर्ण होने के बाद आगामी 15 दिनों के अंदर शाहजमाल पंपिंग स्टेशन की डिस्चार्ज क्षमता वर्तमान 20000 लीटर प्रति मिनट से बढ़कर 50000 लीटर प्रति मिनट हो जाएगी जिससे जल निकासी की गति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा जलभराव की समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।उन्होंने बताया कि इस पंपिंग स्टेशन को कवर करने वाले आसपास के क्षेत्रों जिनमें खैर रोड नगला मसानी चरकवालान सराय काबा कैलाश गली तुर्कमान गेट डबल टंकी रोड क्वार्टर आदि क्षेत्र में जल निकासी को प्रभावी बनाने व शाहजमाल क्षेत्र की बरसों पुरानी जल भराव की समस्या के समाधान के लिए शाहजमाल पंपिंग स्टेशन की भांति दुगनी क्षमता( 1000 कि0ली0)का नया पंपिंग स्टेशन चरकवालान चौराहे पर 15वें वित्त आयोग अंतर्गत लगभग 16 करोड़ की लागत से बनवाए जाने पर शहरी क्षेत्र का यह बड़ा एरिया जल भराव से मुक्त हो जाएगा।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा शाहजमाल एवं आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है तात्कालिक राहत के साथ-साथ जलभराव के स्थाई समाधान पर भी समान रूप से नगर निगम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। नागरिकों से अपील है कचरा नाले नालियों में न डाले नालो के चौक होने से आम नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!