अलीगढ़

पार्षद गंगे पहलवान से परेशान जनता का फूटा गुस्सा

मेयर के पास पहुंचकर लगाई गुहार

अलीगढ़ के मानिक चौक क्षेत्र में पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मेयर आवास पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए जल्द समाधान की मांग की।

 

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मेयर साहब के सामने अपनी नाराजगी जताई और समाधान की गुहार लगाई। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मेयर साहब ने संबंधित नगर निगम अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!