अलीगढ़

विकास के साथ विरासत को सहेजने का हुआ भव्य शुभारंभ-अब अलीगढ़ में दिखेगी भारत दर्शन की झलक

ब्रिटिशकालीन कठपुला फ्लाईओवर की बदलेगी तस्वीर

महापौर एवं नगर आयुक्त ने शहर के सबसे पुराने फ्लाई ओवर को सजाने का उठाया कदम- उत्तर प्रदेश सरकार की सौगात से 15 वित्त आयोग के अंतर्गत लगभग 2 करोड़ 50 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरणभारत दर्शन थीम पर होगा कठपुला फ्लाईओवर भव्य सौंदर्यीकरण-महापौर एवं नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से किया भूमि पूजन एवं शिलान्यासमाननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप नगरीय विकास व नगरीय सुंदरता को बढ़ाये जाने व नगर की एतिहासिक विरासत को सहेजने के लिए प्रयासरत महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा अलीगढ़ ने सिविल लाइन व शहर को जोड़ने वाली सबसे पहले ब्रिटिशकालीन फ्लाई ओवर का सौन्दर्यकरण कराये जाने की क़वायद को शुरू कर दिया है।मंगलवार दोपहर अलीगढ़ की ऐतिहासिक पहचान से जुड़े ब्रिटिशकालीन कठपुला फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण एवं ब्यूटीफिकेशन कार्य की नई शुरुआत करते हुए महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पार्षद योगेश सिंघल दीपक चौधरी हरिओम शर्मा विनोद कुमार योगेंद्र पाल सिंह संग संयुक्त रूप से कठपुला फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।परियोजना एक नज़र में♦️इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से कठपुला के आसपास के क्षेत्र को आकर्षक हरित एवं सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा Beautification of Slope at Katpula Flyover in Bharat Darshan Theme के अंतर्गत कठपुला फ्लाईओवर के जीटी रोड की ओर से अलीगढ़ रेलवे स्टेशन की दिशा में स्थित स्लोप का व्यापक सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹250.72 लाख है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अलीगढ़ के ब्रिटिशकालीन कठपुला सौंदर्यीकरण परियोजना को भारत दर्शन थीम पर विकसित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत वर्तमान सड़क किनारे के क्षेत्र को आकर्षक एवं वेल्कम अर्बन स्पेस के रूप में विकसित करते हुए लैंडस्केपिंग आर्किटेक्चरल एलिमेंट्स कलाकृतियों और हरियाली का समन्वय किया जाएगा।ऐतिहासिक और भव्य बनेगा♦️
नगर आयुक्त ने बताया कि परियोजना में डेकोरेटिव बैकलिट एसीपी पैनल लगाए जाएंगे जिनमें पारंपरिक जाली मोर वेव एवं टाइगर पैटर्न को प्रदर्शित किया जाएगा। दीवार के कॉलमों पर बेसाल्ट स्टोन क्लैडिंग तथा एक विशेष सैंडस्टोन बेस पर reclining Buddha sculpture को प्रमुख आकर्षण के रूप में विकसित किया जाएगा।इसके साथ ही देश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए ताजमहल कुतुब मीनार काशी विश्वनाथ मंदिर गेटवे ऑफ इंडिया एवं सांची स्तूप जैसे प्रतिष्ठित भारतीय स्मारकों की मिनिएचर प्रतिकृतियां भी स्थापित की जाएंगी।महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में अलीगढ़ नगर निगम शहरी विकास व ब्यूटीफिकेशन कार्यों को प्रमुखता से कराए जाने के लिए प्रयासरत है पहले चरण में मीनाक्षी पुल, क्वार्सी पुल के बाद अब कटपुला का ब्यूटीफिकेशन कराया जा रहा है। कठपुला अलीगढ़ की ऐतिहासिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके सौंदर्यीकरण से शहर के इस प्रमुख प्रवेश एवं आवागमन क्षेत्र को नया आकर्षक स्वरूप मिलेगा तथा यहां आने-जाने वाले नागरिकों और यात्रियों को अलीगढ़ की सांस्कृतिक पहचान के साथ देश की विरासत की झलक देखने को मिलेगी।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप नगर निगम का प्रयास है कि शहर के प्रमुख एवं ऐतिहासिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं बेहतर लैंडस्केपिंग और आकर्षक डिजाइन के साथ विकसित किया जाए। कठपुला सौंदर्यीकरण परियोजना में सांस्कृतिक विरासत कलात्मकता हरियाली एवं पर्यावरणीय दृष्टिकोण का समन्वय किया गया है

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!