अलीगढ़

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे अलीगढ़ निवासी आईजी नरेंद्र कुमार

अलीगढ़ आगमन पर होगा सम्मान

अलीगढ़। अलीगढ़ निवासी  सीआरपीएफ महानिदेशालय, नई दिल्ली में महानिरीक्षक( आईजी) स्थापना पद पर कार्यरत नरेंद्र कुमार सिंह 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे।अलीगढ़ में वर्ष 2008 से 2011 तक आर ए एफ  कमांडेंट रहे नरेन्द्र कुमार सिंह का जन्म फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) में स्व. मुलायम सिंह के यहां हुआ था जो वर्तमान में अलीगढ में आर ए एफ कैंपस के पास ही निवासरत हैं ।शुरू से ही होनहार रहे नरेंद्र कुमार की 04 जुलाई 1989 को एक राजपत्रित अधिकारी (डी बाई एसपी) के रूप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में सीधे नियक्ति हुई थी। वर्तमान में महानिरीक्षक (स्थापना) के रूप में महानिदेशालय सीआरपीएफ,नई दिल्ली में सेवारत हैं।श्री एन के सिंह ने बी.एससी. (लखनऊ विश्वविद्यालय), एम.ए. (इतिहास, रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली) की शिक्षा प्राप्त की है तथा JJTU से इतिहास विषय में Ph.D. शोधार्थी रहे हैं।
अपने सेवाकाल में उन्होंने पंजाब, मिजोरम, नागालैंड, जम्मू-कश्मीर, असम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मेघालय, महाराष्ट्र, त्रिपुरा एवं दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (UNMIK) में भी सेवाए प्रदान की हैं।उनकी विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक (मेधावी सेवा), संयुक्त राष्ट्र पदक, विशेष ड्यूटी पदक, आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, महाकुंभ सेवा पदक (मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश), गृह मंत्री प्रशंसा पत्र तथा महानिदेशक प्रशंसा पत्र एवं डिस्क सहित विभिन्न सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
आई जी नरेंद्र कुमार सिंह को मिलने वाले राष्ट्रपति पदक के लिए मानव उपकार संस्था के संस्थापक सदस्य एवं चेयरमैन पंकज धीरज ने शुभकामनाएं दी हैं।साथ ही कहा है कि उनके अलीगढ़ आगमन पर उनका सम्मान किया जाएगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!