पतंजलि परिवार ने जिला कार्यालय पर किया ध्वजारोहण
पतंजलि परिवार अलीगढ़ की ओर से दुबे पड़ाव स्थित कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया

पतंजलि परिवार अलीगढ़ की ओर से दुबे पड़ाव स्थित कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके त्याग और बलिदान को नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रहित, स्वदेशी, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से समाज को जागरूक करने तथा देश की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य रविकर आर्य, जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान राकेश शर्मा, जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति हरिओम सूर्यवंशी, जिला प्रभारी युवा भारत मनोज कुमार झा, सह जिला प्रभारी लोकेश पचौरी, वीरेश यादव, बॉबी आर्य, शेर सिंह आर्य, बाबा रेशमपाल , सूरज शर्मा, आचार्य आशीष, सोशल मीडिया प्रभारी नितेन्द्र, डॉ. एस.के.वार्ष्णेय, शंकरलाल , गौरव शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, लक्ष्मी देवी गौड़, सुनीता, सुमन शर्मा, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



