अलीगढ़

समाज कल्याण सेवा संस्थान द्वारा सिटी कार्यालय पर फहराया तिरंगा

संस्थान की सामाजिक कार्य सराहनीय : विजय गंगल

समाज कल्याण सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारत अलीगढ़ के सिटी कार्यालय मानसरोवर पर 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि विजय कुमार गंगल द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रीय गान सामूहिक रूप से गया इस अवसर पर आनंद वर्धन द्वारा देशभक्ति के गीत झंडा ऊंचा रहे हमारा गाया। सामाजिक श्रेष्ठ कार्य के लिए डॉक्टर विनय कुमार शर्मा एवं पंकज पचौरी को सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनकर स्वागत व सम्मान किया गया मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में संस्था के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भूरि -भूरि प्रशंसा की तथा स्वतंत्रता दिवस की देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर संरक्षक वी० डी०गुप्ता,डॉ विनय कुमार शर्मा, पंकज पचौरी तथा आनंद वर्धन द्वारा संबोधित किया गया।संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड़ द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा संस्था के पदाधिकारी को अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया गया तथा उनकी प्रशंसा की।
कार्यक्रम में संरक्षक, पदाधिकारी,शुभचिंतक,सहयोगी एवं क्षेत्र के निवासियों सैकड़ो की तादाद में उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!