सावन के तीसरे सोमवार पर नागरिक सुरक्षा कोर ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में किया सहयोग
नागरिक सुरक्षा कोर के जवानों ने पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया।

अलीगढ़,प्रभारी उप नियंत्रक/नगर मजिस्ट्रेट महोदय श्री अतुल गुप्ता, नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ के मौखिक एवं दूरभाष आदेशानुसार तथा अपर जिलाधिकारी (नगर)/प्रभारी नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ महोदया श्रीमती किन्शुक श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं चीफ वार्डन/कमांडिंग ऑफिसर श्री सी0पी0 सिंह की उपस्थिति में दिनांक 17 अगस्त 2026, सावन के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के लिए नागरिक सुरक्षा कोर के जवानों की ड्यूटी लगाई गई।ड्यूटी की प्रथम पारी प्रातः 05:00 बजे से 10:00 बजे तक तथा द्वितीय पारी पूर्वाह्न 10:00 बजे से जलाभिषेक समाप्ति तक निर्धारित की गई। इस दौरान सिविल डिफेन्स/नागरिक सुरक्षा कोर के सेक्टर वार्डन, गृह अग्निशमन एवं प्राथमिक चिकित्सा दल के जवानों ने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
नागरिक सुरक्षा कोर के जवानों की ड्यूटी निम्न स्थानों पर लगाई गई—
- क्वार्सी चौराहा
- दुबे का पड़ाव चौराहा
- अचलेश्वर महादेव मंदिर, अचल सरोवर, अचल रोड
- राज राजेश्वर मंदिर, जयगंज
- सरसौल चौराहा
- खेरेश्वर धाम मंदिर चौराहा
- खेरेश्वर महादेव मंदिर परिसर
नागरिक सुरक्षा कोर के जवानों ने शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कांवड़ यात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान की तथा यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय सहयोग किया। प्राथमिक चिकित्सा दल द्वारा आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को प्राथमिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई।सभी स्थानों पर नागरिक सुरक्षा कोर के जवानों ने पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया। शासन-प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा कोर के संयुक्त प्रयासों से कांवड़ यात्रियों की सहायता एवं जलाभिषेक कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराया गया।



