अलीगढ़

वन ट्रिलियन अर्थव्यवस्था: सीडीओ ने विकास भवन में की ओटीडी सेल की बैठक

निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

अलीगढ़ मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में प्रदेश सरकार के वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संचालित योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आहुत की गई। सीडीओ ने बैठक अनुपस्थित सहायक निदेशक कारखाना का स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी विभाग से संबंधित प्राप्त आंकड़ों और जिले के आंकड़ांे में कोई अंतर होतो निदेशालय से वार्ता कर उन्हें संशोधित करा लिया जाए।सीडीओ ने बताया कि प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2030 तक वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुॅचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिले में ओटीडी सेल का गठन किया गया है सीडीओ ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था योजना में प्रत्येक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभागवार उपलब्धियों, निवेश प्रस्तावों, रोजगार सृजन, राजस्व वृद्धि, आधारभूत संरचना विकास, कृषि, उद्योग, पर्यटन, परिवहन, ऊर्जा, डेयरी, मत्स्य एवं अन्य क्षेत्रों में की गई प्रगति की जानकारी प्राप्त की।सीडीओ ने सभी विभागों को अपने अपने सेक्टर से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और उपलब्धियों को समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन विभागों की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, वे विशेष कार्ययोजना बनाकर सुधारात्मक कार्रवाई करें। बैठक में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, स्वास्थय, कृषि, सामाजिक वानिकी, लोक निर्माण, विद्युत, परिवहन, पूर्ति, उद्योग, पर्यटन, पशुपालन, मत्स्य, खनन, बैंकिंग, जीएसटी, नाबार्ड समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनिल कुमार दीक्षित द्वारा किया गया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!