4 साल की यूजी के बाद अब 1 साल में मास्टर डिग्री, इग्नू में जुलाई 2026 सत्र में 9 नए पाठ्यक्रम प्रारंभ
देश में सबसे पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने 2026 से इसके तहत 9 नए मास्टर डिग्री कार्यक्रम शुरू

अलीगढ़ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ0 अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि यूजीसी के नए नियमों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत इग्नू ने 4 वर्षीय स्नातक ऑनर्स उत्तीर्ण छात्रों के लिए एक वर्षीय मास्टर डिग्री का विकल्प शुरू किया है। वर्ष 2026 से ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अर्थशास्त्र, इतिहास, एमकॉम, समाजशास्त्र, पत्रकारिता जनसंचार, अंग्रेजी, उर्दू, हिंदी, संस्कृत में 9 कोर्स उपलब्ध होंगे। 4 वर्षीय स्नातक ऑनर्स की पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों के लिए अब मास्टर डिग्री हासिल करना आसान और तेज होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नई व्यवस्था के तहत 4 वर्षीय यूजी के बाद अब एक वर्षीय मास्टर डिग्री ऑनलाइन एवं शिक्षा माध्यम से की जा सकेगी। देश में सबसे पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने 2026 से इसके तहत 9 नए मास्टर डिग्री कार्यक्रम शुरू की है। इन विषयों में शुरू हुए कार्यक्रम इस प्रकार से हैं। सामाजिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, और इतिहास में एक वर्षीय मास्टर डिग्री। ये पाठ्यक्रम 4 वर्षीय यूजी ऑनर्स के बाद रिसर्च ट्रैक वाले विद्यार्थियों के लिए है। वाणिज्य बीकॉम ऑनर्स करने वालों के लिए एक वर्षीय एमकॉम। पत्रकारिता-पत्रकारिता एवं जनसंचार में एक वर्षीय एमए। मानविकी के पाठ्यक्रम में 4 वर्षीय यूजी ऑनर्स विद रिसर्च और 4 वर्षीय यूजी ऑनर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग ट्रैक रखे गए हैं। अब तक स्नातक के बाद सामान्य तौर पर 2 वर्षीय मास्टर डिग्री का विकल्प था। नई व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उच्च शिक्षा को अधिक लचीला बनाने की दिशा में कदम है। इग्नू के अनुसार चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा करने वाले पात्र विद्यार्थी संबंधित विषय में एक वर्ष मैं मास्टर डिग्री पूरी कर सकेंगे।



