अलीगढ़

लगभग 29 लाख 66 हज़ार की लागत से वार्ड 42 सराय हक़ीम में सड़क निर्माण का हुआ भव्य लोकार्पण

महापौर व नगर आयुक्त ने नवनिर्मित सड़क का विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया लोकार्पण

लोकार्पण पर महापौर व नगर आयुक्त की बड़ी सौग़ात-जल्द सीएम ग्रिड की तर्ज पर 8 करोड़ से रसलगंज से बारहद्वारी पत्थर बाजार होते हुए मामू भांजा जी.टी. रोड तक आरसीसी सड़क, दोनो तरफ कवर्ड नाला व वाइट् टॉपिंग का होगा निर्माण महापौर व नगर आयुक्त ने नवनिर्मित सड़क का विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया लोकार्पण महापौर व नगर आयुक्त का वादा स्थानीय नागरिकों को मिलेगी बेहतर आवागमन एवं जल निकासी की सुविधामाननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश शासन के मार्गदर्शन एवं नगरीय विकास को गति देने की मंशा के अनुरूप महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।बुधवार को इसी क्रम में महापौर प्रशान्त सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से वार्ड-42 सराय हकीम में राकेश कचौड़ी वालों की दुकान से वाल्मीकि मंदिर तक लगभग ₹29.66 लाख की लागत से नवनिर्मित आरसीसी सड़क नाली एवं खरंजा कार्य का लोकार्पण किया।लोकार्पण के अवसर पर महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से घोषणा करते हुए स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को आश्वस्त किया कि अलीगढ़ नगर निगम जल्द सीएम ग्रिड योजना की तर्ज पर रसलगंज चौक से बाराद्वारी पत्थर बाजार से मामू भांजा होते हुए जी.टी. रोड तक लगभग 8 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय 800 मीटर लंबी सड़क का निर्माण, कवर्ड नाला व वाइट टॉपिंग कार्य आम नागरिकों के लिए कराने जा रहा है।नगर आयुक्त ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत रसलगंज चौक से बारहद्वारी पत्थर बाज़ार तक लगभग 8 करोड़ की लागत से सीएम ग्रिड सड़को की भांति सड़क निर्माण, दोनों साइड पर कवर्ड नाला व वाइट टॉपिंग का कार्य कराया जाएगा। जिसके लिए क़वायद शुरू कर दी गयी है।नगर आयुक्त ने बताया कि कार्य पूर्ण होने के उपरांत नवनिर्मित सड़क एवं नाली को आम नागरिकों के उपयोग के लिए समर्पित कर दिया गया। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं नाली निर्माण से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप नगरीय विकास कार्यो को तेजी से कराये जाने के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है। आज वार्ड-42 सराय हकीम में राकेश कचौड़ी वालों की दुकान से वाल्मीकि मंदिर तक लगभग ₹29.66 लाख की लागत से निर्मित सड़क एवं नाली कार्य का कार्य पूर्ण होने पर इसको आम नागरिकों के प्रयोग के लिए सौप दिया गया है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप नगरीय क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। सड़क, नाली, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है ताकि नागरिकों को बेहतर एवं सुविधाजनक जनसुविधाएं उपलब्ध कराया जा सके।महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में अलीगढ़ को विकसित अलीगढ़ बनाये जाने का प्रयास नगर निगम द्वारा किया जा रहा है वार्ड-42 सराय हकीम में ₹29.66 लाख की लागत से पूर्ण हुआ यह कार्य स्थानीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है। नवनिर्मित सड़क से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और नाली निर्माण से जल निकासी की समस्या के समाधान में भी सहायता मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम में पार्षद योगेश सिंघल, आज़ाद सिंह विनोद कुमार, पूर्व पार्षद वसीम, संजय गोयल सहित अनेको स्थानीय नागरिक व व्यापारी बंधु मौजूद थे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!