विकास की नई परिभाषा लिखेगी सीएम ग्रिड वार्ड संख्या-43 सराय हरनारायण में सासनी गेट चौराहे से पंचनगरी पोखर तक वर्ल्ड क्लास सड़क-
सीएम ग्रिड वार्ड संख्या-43 सराय हरनारायण में सासनी गेट चौराहे से पंचनगरी पोखर तक वर्ल्ड क्लास सड़क निर्माण का हुआ शुभारंभ

14.46 करोड़ से संवरेगा सराय हरनारायण मार्ग, महापौर व नगर आयुक्त ने किया शुभारंभ-सासनी गेट से पंचनगरी पोखर तक बनेगा वर्ल्ड क्लास मार्ग आवागमन होगा सुगम सराय हरनारायण में जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत, बेहतर होगी यातायात व्यवस्थामाननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम अर्बन (सी.एम. ग्रिड्स) योजनान्तर्गत लगभग ₹14.46 करोड़ की लागत से वार्ड संख्या-43 सराय हरनारायण में सासनी गेट चौराहे से पंचनगरी पोखर तक 0.880 किमी लंबे मार्ग के व्यापक पुनर्विकास कार्य का शुभारंभ गुरुवार को महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से पार्षदो/अधिकारियों व स्थानीय नागरिको की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परियोजना का शुभारंभ किया।♦️परियोजना की जानकारी♦️नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप सी.एम. ग्रिड्स योजनांतर्गत यह परियोजना सीएम-ग्रिड्स फेज-2 एवं तृतीय वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत है। परियोजना की कुल लागत ₹14.46 करोड़ है। लगभग 0.880 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग का कार्य आज 20 अगस्त 2026 से प्रारंभ किया गया है तथा निर्धारित पूर्णता तिथि 18 मई 2027 रखी गयी है। कार्यदायी संस्था नगर निगम अलीगढ़ तथा कार्यदायी एजेंसी यूरिडा (Urban Road Infrastructure Development Agency) नगर विकास विभाग लखनऊ है व निर्माण कार्य मेसर्स अमित ट्रेडर्स द्वारा किया जाएगा।परियोजना की तकनीकी जानकारी♦️नगर आयुक्त ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत कैरिज-वे का सौंदर्यीकरण एवं चौड़ीकरण, विद्युत लाइनों की यूटिलिटी शिफ्टिंग, फुटपाथ निर्माण आधुनिक स्ट्रीट लाइट की स्थापना तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि मार्ग को आधुनिक नागरिक सुविधाओं से युक्त एक बेहतर संपर्क मार्ग के रूप में विकसित करना है। सड़क के साथ फुटपाथ, वाटर लाइन, आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट तथा भूमिगत विद्युत लाइनों की व्यवस्था की जाएगी। विद्युत लाइनों को भूमिगत किए जाने से विद्युत सुरक्षा में वृद्धि होगी, दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम होंगी तथा मार्ग का स्वरूप भी बेहतर होगा। वहीं आधुनिक एवं उच्च गुणवत्ता वाली एलईडी स्ट्रीट लाइटों की स्थापना से रात्रि के समय आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा। सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या में कमी आएगी। इससे एंबुलेंस सहित अन्य आपातकालीन वाहनों के आवागमन में भी सुविधा होगी।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप नगर निगम का लक्ष्य है कि इस सड़क को भी वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से युक्त, उच्च गुणवत्ता वाली सड़क के रूप में विकसित किया जाए। परियोजना को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाएगा। सड़क निर्माण के साथ सीवर, जल निकासी, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट एवं विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग जैसी आवश्यक सुविधाओं को भी समन्वित रूप से विकसित किया जा रहा है।महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से अलीगढ़ में चौमुखी विकास अपनी पूरी गति से हो रहा है सासनी गेट चौराहे से पंचनगरी को जोड़ने वाला यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों में शामिल है। मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण से नागरिकों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप शहर में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण सड़को को विकसित करने की दिशा में नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है।कार्यक्रम में पार्षद अंजना संजय शर्मा, मुख्य अभियंता वीके सिंह अधिशासी अभियंता आशीष शुक्ला सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद थे



