मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय वृहद ऋण मेले का होगा आयोजन
मंडल स्तरीय वृहद ऋण मेले का आयोजन आज प्रातः 10:00 बजे धनीपुर स्थित सदाची पैराडाइज में किया जाएगा

अलीगढ़ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल स्तरीय वृहद ऋण मेले का आयोजन आज प्रातः 10:00 बजे धनीपुर स्थित सदाची पैराडाइज में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अग्रणी जिला बैंक केनरा बैंक द्वारा किया जा रहा है। मंडलायुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस ऋण मेले में मंडल के सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारीगण सहित विभिन्न विभागों, बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को गति देने के साथ ही उन्हें बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। मेले में विभिन्न बैंकों एवं संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनका मंडलायुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण अवलोकन करेंगे।



