अलीगढ़

विदाई में निजी स्टाफ के योगदान को याद कर भावुक हुईं संगीता सिंह

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने विदाई समारोह में अपने निजी स्टाफ के योगदान की सराहना की

अलीगढ़ : मंडलायुक्त संगीता सिंह ने विदाई समारोह में अपने निजी स्टाफ के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी के कार्यकाल को सफल बनाने में व्यक्तिगत स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने पेशकार अरुण कुमार, वैयक्तिक सहायक विकास गंगल और अर्दली जसवंत एवं प्रदीप के समर्पण को विशेष रूप से याद किया।
उन्होंने कहा कि पेशकार अरुण कुमार ने पूरी जिम्मेदारी से न्यायालयीय कार्यों का निर्वहन किया, जबकि उनसे उम्र में काफी छोटे वैयक्तिक सहायक विकास गंगल ने दायित्वों से आगे बढ़कर पिता की तरह उनकी हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखा। जसवंत और प्रदीप के सहयोग की भी उन्होंने सराहना की। विदाई के बाद जब वह शासकीय वाहन की ओर बढ़ीं तो नजदीक खड़े सूचना फोटोग्राफर विकास भारद्वाज से आत्मीय अंदाज में बोलीं “गुरुजी, अब चलते हैं।” उनका यह सहज संबोधन भावुक विदाई के बीच आत्मीयता की यादगार तस्वीर छोड़ गया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!