अलीगढ़ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सह-प्रभारी, ब्रजप्रांत उत्तर प्रदेश, श्री कुनाल चौधरी जी के प्रथम बार अलीगढ़ आगमन पर अलीगढ़ जिला एवं महानगर कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में
मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचने पर भारी कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए श्री कुनाल चौधरी ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष मा० मल्लिकार्जुन खड्गे जी, मा राहुल गाँधी जी के एक छोटे नुमाईदे के रूप में आप लोगों के बीच आया हूँ

अलीगढ़ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सह-प्रभारी, ब्रजप्रांत उत्तर प्रदेश, श्री कुनाल चौधरी जी के प्रथम बार अलीगढ़ आगमन पर अलीगढ़ जिला एवं महानगर कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में मैरिस रोड स्थित शहनाई मैरिज होम में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम हुआ I कार्यक्रम में पहुँचने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह एवं महानगर अध्यक्ष नवेद खान ने श्री कुनाल चौधरी का फूलों की भारी माला व पगड़ी पहनाकर शौल उढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर उनका भव्य स्वागत किया I इसके साथ साथ कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह पर्यवेक्षक परवेज़ आरिफ टीटू व वीनेश साँवल, पूर्व विधायक विवेक बंसल, पूर्व प्रदेश महासचिव रूही ज़ुबैरी व पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्यौराज जीवन का पगड़ी पहनाकर शौल उढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर उनका भी स्वागत किया गया I इससे पूर्व राष्ट्रीय सचिव कुनाल चौधरी के अलीगढ़ आगमन पर अलीगढ़ के रास्ते में मडराक टोल पर पश्चिम उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष में कुं० कृष्ण प्रताप सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक गौड़, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह, रवि गुंजल, सहित काफी कांग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया I

कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचने पर भारी कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए श्री कुनाल चौधरी ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष मा० मल्लिकार्जुन खड्गे जी, मा राहुल गाँधी जी के एक छोटे नुमाईदे के रूप में आप लोगों के बीच आया हूँ और मेरी आप लोगों के बीच ये अपेक्षा है कि जिस तरह से हमारे नेता मा राहुल गाँधी जी पूरे देश में छात्रों, युवाओं, किसानों, गरीब शोषित मजदूर वर्गों की लड़ाई जनता के बीच में जाकर लड़ रहे हैं उसी प्रकार से मेरी आप लोगों से अपेक्षा है कि आप लोग भी उन्ही की तरह से संघर्ष करें I साथियों इस समय उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराधियों व समाजदोही लोगों की सरकार है और जनता इस सरकार से त्रस्त है और वो कांग्रेस की ओर आशा भरी दृष्टि से देख रही है I इसलिए मेरा आप लोगों से आह्वान है कि आप लोग एकजुट होकर पूरी क्षमताओं के साथ छात्रों, युवाओं, किसानों, गरीब शोषित मजदूर वर्गों की लड़ाई जनता के बीच में जाकर लड़ें और मुझे पूर्ण विशवास है कि आप लोगों के प्रयासों और संघर्ष से कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेगी I
कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव कुनाल चौधरी का स्वागत करते हुआ विवेक बंसल ने कहा कि आप मध्य प्रदेश से हैं वहां मात्र 8 वर्ष से सत्ता से बाहर हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पिछले लगभग 36 वर्षों से सत्ता से बाहर है लेकिन हमारे अलीगढ़ में कांग्रेसजनों का जूनून देखते ही बनता है चाहे भाजपा सरकार के विरुद्ध के कोई विरोध प्रदर्शन हो अथवा पार्टी का अर्यक्रम हो अलीगढ़ का कांग्रेस कार्यकर्ता काफी जोश के साथ उसमे भाग लेता है और मैं यहाँ तक समझता हूँ कि शायद पूरे उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जैसे जुनूनी कार्यकर्ता कुछ एक ज़िलों में ही होंगे इसके लिए मैं अलीगढ़ के कांग्रेसजनों को साधुवाद देता हूँ और उनको धन्यवाद देता हूँ I साथियों वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव सर पर है और कांग्रेस पार्टी का विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन ही वर्ष 2029 के लोकसभा चुनावों के लिए एक सीड़ी सिद्ध होगा, कहा जाता है कि भारत पर राज करने का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही जाता है और इस सीड़ी पर चड़कर हम दिल्ली की सत्ता पर काबिज़ होकर मा राहुल गाँधी जी को प्रधानमन्त्री बना सकेंगे I पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी के मज़बूत स्थंभ कहे जाने वाले कांग्रेसजनों का उत्पीडन हो रहा है इस पर भी हम बाद में चर्चा करेंगे I
कार्यक्रम के प्रारंभ में महानगर अध्यक्ष नवेद खान की प्रेरणा से अमीर निशां व्यापार मंडल के लगभग डेढ़ दर्जन पदाधिकारियों व सदस्यों ने राष्ट्रीय सचिव कुनाल चौधरी के समक्ष कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की I इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह व संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी गया प्रसाद गिर्राज ने किया I
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीमती तनूजा देशराजन, समता सिंह, हिना मिर्ज़ा, सीता शर्मा, यासमीन जहाँ, मीना शर्मा, रुखसाना बेगम, रिजवाना बेगम, लता गौतम, शगूफा खान, रिदा खान, एस.सी.एस.टी. के प्रदेश उपाध्यक्ष डूंगर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी आलोक गौड़, पूर्व शहर अध्य…



