अलीगढ़
प्रभा चौहान बनी मंडल उपाध्यक्ष वीरांगना
खिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ की वीरांगना इकाई ने मंडल अध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह के आवास पर एक आवश्यक बैठक आयोजित की

प्रभा चौहान बनी मंडल उपाध्यक्ष वीरांगना
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ की वीरांगना इकाई ने मंडल अध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह के आवास पर एक आवश्यक बैठक आयोजित की l बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई l प्रभा चौहान को मंडल उपाध्यक्ष घोषित किया गया l उनके संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l ममता सिंह ने कहा कि संगठन में सभी को एकजुट होकर कार्य करना है और साथ ही विस्तार भी करना है l जिला अध्यक्ष पूजा सेंगर, महानगर अध्यक्ष मधु रानी जादौन , भारती गौतम, लता राघव, मिनी रानी, मनु चौहान, आशी गौतम, ज्योति उपस्थित रहीं l



