अलीगढ़

ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया का डीईओ ने किया निरीक्षण

  निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत प्रथम स्तर की जांच जारी, सुरक्षा एवं उपस्थिति व्यवस्थाओं को भी परखा

अलीगढ़: जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार को कलैक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के प्रथम स्तर की जांच कार्य का निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिले में सुरक्षित रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की एफएलसी प्रक्रिया शुरू की गई है   निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एफएलसी की प्रक्रिया, व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कार्मिकों और एफएलसी कार्य में लगे इंजीनियरों की उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप एफएलसी कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी का उद्देश्य मशीनों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, शुचिता और विश्वसनीयता को और मजबूत करना है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय शर्मा ने बताया कि एफएलसी का कार्य प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट की जांच निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत की जा रही है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक अनिल कुमार और सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!