अलीगढ़ : हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत स्काउट एंड गाइड टीम ने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कि
कार्यक्रम के दौरान स्काउट्स द्वारा प्लास्टिक मुक्ति, जल संरक्षण, पौधारोपण और परिसर को साफ रखने का संदेश दिया गया

अलीगढ़ : हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत स्काउट एंड गाइड टीम ने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम के दौरान स्काउट्स द्वारा प्लास्टिक मुक्ति, जल संरक्षण, पौधारोपण और परिसर को साफ रखने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने विद्यालय और शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। साथ ही अपने विचार और सोच को भी सकारात्मक रखने की बात कहीं। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में मोर मुकुट वार्ष्णेय, मयंक वार्ष्णेय, गोलू एवं आर्यन ने एक प्रेरणादायक प्रस्तुति दी।इसमें दिखाया गया कि रास्ते पर केले का छिलका फेंकने से एक छात्र फिसलते हुए बचा। फिर नाटक के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को बताया गया। छात्रों द्वारा एक रैली निकाली गई, जिसमें स्लोगन के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाई गई। प्रधानाचार्य भरत सिंह ने कहा कि शिक्षा ज्ञान के साथ आगे बढ़ने का भी मौका देती है। उप प्रधानाचार्य जवाहरलाल ने स्काउट एवं गाइड टीम को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। स्काउट मास्टर राहुल ने कहा कि विद्यार्थी यदि मन में ठान लें तो उनके लिए कोई काम मुश्किल भरा नहीं है। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, अनुशासन अधिकारी घनेंद्र कुमार शर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मोर मुकुट वार्ष्णेय, मयंक वार्ष्णेय, गोलू, आर्यन, पराग आदि स्काउट्स का योगदान रहा।



