सेवा समिति द्वारा श्री सालासर बालाजी मन्दिर अलीगढ़ की प्राण प्रतिष्ठा के 8 वर्ष पूर्ण
अष्ठम् स्थापना दिवस उत्सव बड़े धूमधाम से 30 व 31 अक्टूबर 2026 को मनाया जा रहा

श्री सालासर बालाजी सेवा समिति द्वारा श्री सालासर बालाजी मन्दिर मधुरा रोड, अलीगढ़ की प्राण प्रतिष्ठा के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अष्ठम् स्थापना दिवस उत्सव बड़े धूमधाम से 30 व 31 अक्टूबर 2026 को मनाया जा रहा है।अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री सालासर बालाजी इच्छा पूर्ण अथवा मंगलकारी बालाजी हैं, जो कि प्रत्येक भक्त की इच्छा पूर्ण करते हैं, अलीगढ़ शहर में उनकी प्राण प्रतिष्ठा को आठ वर्ष पूर्ण हो गया है और एक भव्य श्री सालासर बालाजी मन्दिर मथुरा रोड पर स्थापित है, जिसका अष्ठम स्थापना दिवस उत्सव बड़े ही धूमधाम से समिति द्वारा मनाया जायेगा। इस मन्दिर की ख्याति सम्पूर्ण अलीगढ़ के साथ-साथ निकट के जनपद में भी बहुत हुई है।महामंत्री रजनीकान्त शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को प्रातः 9:30 बजे से श्री गिलहराज जी मन्दिर अचल तालाब से एक ध्वजा पद यात्रा शुरू होगी जो कि मथुरा रोड स्थित श्री सालासर बालाजी मन्दिर तक जायेगी। ध्वजा यात्रा में टाटा नगर (जमशेदपुर) से पधारे श्री हरजीत सिंह हीरा के साथ संगीतमय मधुर-मधुर भजन गाते हुए एवं बालाजी का गुणगान करते हुए सभी भक्त जायेंगे।कार्यक्रम संयोजक श्री श्याम सुन्दर वाष्र्णेय, कार्यक्रम सह-संयोजक छोटेलाल शर्मा व ज्ञानप्रकाश गोयल ने बताया कि अष्ठम स्थापना दिवस को बड़े हर्षोल्लास से मानने की सम्पूर्ण तैयारियां कर ली गई हैं। शोभायात्रा मार्ग पर भक्तों द्वारा ध्वजा यात्रा के स्वागत की तैयारियाँ विभिन्न स्थानों पर की गई हैं। मुख्य स्थापना दिवस 31 अक्टूबर दिन शनिवार को होगा। जिसके तहत प्रातः 10 बजे हवन, दोपहर तीन बजे से संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ दोपहर 3 बजे से आचार्य अंजलि पाण्डेय जमशेदपुर व सायं 7 बजे से बालाजी के शयन तक हरजीतसिंह हीरा (जमशेदपुर) द्वारा भजन का कार्यक्रम होगा। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम में पधारने वाले सभी भक्तों के चरण पादुका के रख रखाव व किसी तरह की किसी भी भक्त को असुविधा न हो उसकी पूर्ण तैयारी कर ली गई है।कोषाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने जानकारी दी कि श्री सालासर धाम से वहां के मुख्य पुजारी स्व. श्री गोविन्द राम जी के सुपुत्र श्री विकास जी पुजारी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। पूरे मन्दिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है तथा मुख्य हॉल व भवन को मथुरा व वृन्दावन के कारीगरों द्वारा अयोध्या की थीम भव्य तरीके से फूलों से सजाया जायेगा। सभी भक्तजनों के लिए दोपहर दो बजे से प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।पत्राकारवार्ता में अजय अग्रवाल, रजनीकान्त शर्मा, श्याम सुन्दर वार्णव, विष्णु अग्रवाल, ललित सिंघल, ज्ञान प्रकाश गोयल, वीरेन्द्र शर्मा, संजय अग्रवाल, पवन गुप्ता, छोटेलाल शर्मा, आकाश गंगल, प्रवीन गर्ग, गोविन्द वार्षीय आदि उपस्थित थे।



