अलीगढ़

 एलएसडी की रोकथाम को लेकर टीकाकरण अभियान तेज

सीमावर्ती गांवों और गौवंश आश्रय स्थलों में युद्धस्तर पर टीकाकरण, 1.30 लाख पशुओं का हुआ टीकाकरण

अलीगढ़  :  जिले की सीमाओं से लगे अन्य जिलों में लम्पी स्किन डिजीज के मामले सामने आने के मद्देनजर अलीगढ़ में पशुओं की सुरक्षा को लेकर टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि सीमावर्ती गांवों के साथ ही सभी गौवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित गौवंश का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि निदेशालय से प्राप्त 1.84 लाख वैक्सीन डोज में से 1.30 लाख डोज का टीकाकरण किया जा चुका है और अभियान निरंतर जारी है। पशुपालकों को एलएसडी के लक्षणों, बचाव के उपायों एवं आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। संदिग्ध अथवा लक्षणयुक्त पशु मिलने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिए गए हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में वैक्सीन एवं आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है और स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। 14 एवं 15 सितम्बर को अपर निदेशक गोधन, लखनऊ द्वारा जिले में प्रवास कर टीकाकरण कार्य की समीक्षा एवं भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!