अलीगढ़

महेश्वरी महिला सेवा समिति ने मनाया रंगारंग उत्सव

जन्माष्टमी एवं राधाष्टमी पर भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और राधा-कृष्ण रूप सज्जा बनी आकर्षण का केंद्र

अलीगढ़। महेश्वरी महिला सेवा समिति की ओर से 13 सितंबर को अधूरा रोड स्थित फ्लोरा गार्डन में जन्माष्टमी एवं राधाष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य रंगारंग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, राधा-कृष्ण रूप सज्जा एवं नंदोत्सव कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे।
कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। मनमोहक सजावट, भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आयोजन के माध्यम से समाज में संस्कृति, एकता और भक्ति का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मनीषा राठी का भव्य स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन श्रीमती किरण केलाजी एवं श्रीमती लता गांधीजी ने किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी बहनों को पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विनीता राठी, रजनी ठाकुर, सुप्रिया हरकुट, शशि माहेश्वरी, वीरा माहेश्वरी, सरला डांगरा, सुमन मोह, ज्योति माहेश्वरी, प्रमिला चोला, बीना गोदानी, पूजा सोमानी, कृति, प्राची, सुषमा माहेश्वरी, मधुला, सरिता, कल्पना, रजनी, रिमझिम, पुनीता, सीमा, मधुर, संख्या, निशा, निधि, सोनिया, नीरा, राजा, अनीता, अंजू राठी, मोनिका, प्रियंका आदि उपस्थित रहीं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!