अलीगढ़

सेवा संकल्प अभियान को नगर निगम बनाएगा जन आंदोलन-नगरीय क्षेत्रों में उत्सव की तरह मनेगा सेवा संकल्प अभियान

महापौर व नगर आयुक्त का वादा:-अभियान को स्वच्छता से जनसेवा तक दिया जाएगा रूप

महापौर व नगर आयुक्त का वादा:-अभियान को स्वच्छता से जनसेवा तक दिया जाएगा रूप17 सितम्बर से शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान- सेवा-संकल्प अभियान–2026 को उत्सव का रूप देने के लिए महापौर व नगर आयुक्त ने पार्षदों के साथ बनाई रणनीति-जनभागीदारी के साथ अभियान बनेगा जनांदोलन-महापौर व नगर आयुक्त ने पार्षदों के साथ की अहम बैठकमाननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर सम्पूर्ण भारतवर्ष में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान को महापौर अलीगढ़ प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्थानीय पार्षदो व जनसहभागिता के साथ उत्सव की भांति नगरीय क्षेत्रों में मनाए जाने का निर्णय लिया है।अभियान को जन आंदोलन का रूप दिए जाने के दृष्टिगत सोमवार को महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सभी पार्षदो के साथ नगर निगम सेवाभवन सभागार में अभियान की रूपरेखा को लेकर समीक्षा की।बैठक में अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ को वार्ड स्तर निम्न पायदान के व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने व अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा पार्षदों एवं नगर निगम अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा-संकल्प अभियान–2026 उत्सव की भांति नगर में आयोजित किया जाएगा। इस शासकीय उत्सव का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता, सेवा-भावना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नागरिकों को विकसित भारत–2047 के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है।

♦️नगर निगम के ये होंगे कार्यक्रमनगर आयुक्त ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान अभियान के अंतर्गत सभी माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 17 सितम्बर को वार्डों में स्वच्छता श्रमदान अभियान, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों द्वारा सायं 7 बजे दीप प्रज्ज्वलन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा 2 अक्टूबर को महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास विशेष स्वच्छता एवं माल्यार्पण मलिन बस्तियों में स्वच्छता-जागरूकता अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा पर विशेष मंथन
7 अक्टूबर को लाल डिग्गी सर्किल निकट पानी के ट्यूब वेल के पास अखंड सेवा ज्योति स्थापना का प्रयास एवं विकसित भारत–2047 का सामूहिक संकल्प, 8 अक्टूबर को नगर निगम सेवाभवन सहित पांच प्रमुख पार्कों में सघन वृक्षारोपण, 9 अक्टूबर को नगर निगम की कान्हा गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 12 अक्टूबर को शहर एवं कोल विधानसभा क्षेत्रों में चयनित 2-2 कचरा पॉइंट/डंपिंग स्थलों को विलोपित कर उनके कायाकल्प की व्यवस्था की जाएगी व 17 अक्टूबर को घंटाघर पार्क में ‘नमो सेवा’ थीम आधारित लेजर शो के साथ अभियान का समापन किया जाएगा।महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी को शत शत नमन करते हुए सेवा से संकल्प की ओर भारत अग्रसर हो रहा है। नगर निगम द्वारा सेवा संकल्प अभियान को एक जनांदोलन का रूप दिया जाएगा सेवा-संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं बल्कि स्वच्छ सुंदर और विकसित अलीगढ़ के निर्माण के लिए जनभागीदारी का अभियान है। सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों में नागरिकों को अभियान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।उन्होंने कहा कि अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को वार्ड स्तर पर प्रभावी बनाया जाए तथा नागरिकों को स्वच्छता एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाए।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि सेवा-संकल्प अभियान–2026 को नगरीय क्षेत्रों में उत्सव की भांति मनाए जाने का प्रयास नगर निगम द्वारा किया जाएगा नगर निगम से आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है ।उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी विभागों के साथ-साथ माननीय पार्षदों का समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण है अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम की बेहतर योजना, प्रभावी क्रियान्वयन और व्यवस्थित जनभागीदारी को दृषिगत रखते हुए अभियान को प्रत्येक वार्ड तक पहुंचाया जाएगा।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित कार्यक्रमों के लिए नोडल एवं सह-नोडल अधिकारी उपस्थिति, समन्वय एवं स्थल व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा कार्यक्रमों के फोटो एवं वीडियो का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण किया जाए।बैठक में महापौर एवं नगर आयुक्त ने सभी पार्षदों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने वार्डों में अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं तथा नागरिको सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न वर्गों को अधिकाधिक संख्या में इससे जोड़ें।कार्यक्रम में पार्षद योगेश सिंघल दीपक चौधरी सुभाष चंद्र शर्मा मोहम्मद असलम मनोज कुमार विपिन चंचल वाल्मीकि अरुण कुमार अजीत चौधरी बॉबी कुमार योगेंद्र पाल सिंह विनोद माहौर हफ़ीज अब्बासी मोहम्मद तारिक समेत अपर नगर आयुक्त राकेश यादव सभी नगर निगम अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद थे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!