अलीगढ़

शाहजमाल ईदगाह रोड को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत-अवैध अतिक्रमण पर जल्द होगी कार्रवाई

शाहजमाल ईदगाह रोड को विश्वस्तरीय सड़क के रूप में जल्द किया जाएगा डेवलप

ईदगाह क्षेत्र को ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण से मिलेगी जल्द निज़ातशाहजमाल ईदगाह रोड पर बनी अवैध अतिक्रमण दुकानों पर जल्द होगी कार्रवाई-नगर निगम ने शाहजमाल ईदगाह रोड पर अवैध दुकानों के अतिक्रमण पर लगाये लाल निशाननगर आयुक्त के एक्शन पर ईदगाह शाहजमाल रोड पहुँची नगर निगम संपत्ति टीम-मौके पर एक दर्जन से ज्यादा अतिक्रमण पर हुई लाल निशान की कार्यवाहीबीते माह मई में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा नगरीय जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने तथा स्थानीय जनता एवं पार्षदों द्वारा प्रतिदिन अवगत कराई जा रही जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से वार्ड-83 शाह जमाल ईदगाह क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। मौके पर स्थानीय पार्षद मुशर्रफ हुसैन महज़र द्वारा ईदगाह रोड स्थित नई ईदगाह के पास दुकानों एवं रियाज़ दूध वालों से मज़र की कोठी तक अवैध अतिक्रमण की शिकायत नगर आयुक्त से की गई थी।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्थानीय पार्षद की शिकायत व स्थानीय समस्या का संज्ञान लेते हुए संपत्ति विभाग को ईदगाह शाहजमल के आस पास अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।नगर आयुक्त के निर्देशो पर नगर निगम संपत्ति विभाग व प्रवर्तन टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहजमाल ईदगाह के पास लगभग 11 दर्जन अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए लाल निशान लगाने की कार्रवाई को अंजाम दिया नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगरीय क्षेत्र को अतिक्रमण व ट्रैफिक जाम से निज़ात दिलाने का लगातार प्रयासरत है। शाह जमाल ईदगाह क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायत के क्रम में संपत्ति विभाग को स्थलीय जांच कर अवैध अतिक्रमण चिन्हित करने के निर्देश दिए गए थे। आज की कार्रवाई में लगभग 1 दर्जन अतिक्रमणों पर लाल निशान लगाए गए हैं। चिन्हांकन के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि शाहजमाल ईदगाह रोड का जल्द चौड़ीकरण कराते हुए विश्वस्तरीय सड़को की भांति इस सड़क को विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!