अलीगढ़

राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया जाएगा मॉकपोल व मतगणना

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम एवं वीवीपैट का मॉकपोल एवं मॉकपोल उपरांत मतगणना का कार्य 19 से 21 सितंबर 2026 तक कराया जाएगा।

अलीगढ़ 17 सितंबर 2026 (सू0वि0): आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत ईसीआईएल मेक-3 मॉडल की ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य ईसीआईएल, हैदराबाद के इंजीनियरों के माध्यम से कराया जा रहा है। एफएलसी के उपरांत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम एवं वीवीपैट का मॉकपोल एवं मॉकपोल उपरांत मतगणना का कार्य 19 से 21 सितंबर 2026 तक कराया जाएगा।अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि कलैक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयर हाउस में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक मॉकपोल एवं मॉकपोल उपरांत मतगणना की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों और संबंधित राजनीतिक दलों के 10-10 प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार मॉकपोल के दौरान 1200 मतों की क्षमता वाली ईवीएम एवं वीवीपैट के 1 प्रतिशत, 1000 मतों की क्षमता वाली ईवीएम एवं वीवीपैट के 2 प्रतिशत और 500 मतों की क्षमता वाली ईवीएम एवं वीवीपैट के 2 प्रतिशत पर मॉकपोल कराया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से निर्धारित तिथियों में समय से उपस्थित होकर मॉकपोल एवं मतगणना की प्रक्रिया का अवलोकन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाए रखने के लिए आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!